लाइव न्यूज़ :

लालू यादव का नीतीश कुमार पर हमला, कहा- 'रंग बदलने में माहिर बाड़न पलटूराम, बाप-दादा के नाम से...'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 16, 2020 08:47 IST

इससे पहले राजद नेता व बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने विधानसभा में नीतीश को पुरानी बातें याद दिलाते हुए कहा कि राजनीति का सारा खेल आप जानते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराबड़ी देवी ने रीट्विट कर भोजपुरी में ही लिखा, "समुचा देश CAA,NRC,NPR के ज्वाला में जल रहल बा बाकी नीतीश जी झुठों के जनता के बेवकूफ बनावे रहल बा। नीतीश कुमार को कहा कि आपको याद है आप हौसला बढ़ाते हुए मुझे कहा करते थे कि लड़ाई काफी लंबी है।

नागरिकता संशोधित कानून (CAA), एनआरपी और एनपीआर को लेकर देशभर में बवाल मचा हुआ है। इसे लेकर बिहार में राजनीति गरमाई हुई है। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है। इसके साथ ही लालू यादव के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए पत्नी राबड़ी देवी ने भी नीतीश पर हमला बोला। 

लालू प्रसाद यादव ने भोजपुरी में ट्वीट करते हुए कहा, "पलटूराम रंग बदलने में माहिर बाड़न। एक तरफ जनता के पीठ में छुरा भोके के काम करतारन ओही दुसर ओर गरीब के नागरिकता छिने खातिर सदन में समर्थन कईले बाड़न। जेकर बाप-दादा पढ़ल-लिखल नईखन अउरू ओकर बाप-दादा के नाम से कउनो जमीन जायदाद नईखे। एह बिल कारण उ एह देष के नागरिक ना मानल जाई"। वहीं, राबड़ी देवी ने रीट्विट कर भोजपुरी में ही लिखा, "समुचा देश CAA,NRC,NPR के ज्वाला में जल रहल बा बाकी नीतीश जी झुठों के जनता के बेवकूफ बनावे रहल बा। एक ओर सदन में एह बिल के समर्थन करता अउरू दूसर ओर बिल के लागू ना होखे के बात कहता। ई केकरा के मूर्ख बनावतारन।जनता सब जानता। ईन कर दूधारी तलवार के कुन्द करे के विचार जनता बना लेले बा"।

इससे पहले राजद नेता व बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने विधानसभा में नीतीश को पुरानी बातें याद दिलाते हुए कहा कि राजनीति का सारा खेल आप जानते हैं। मैं जब डिप्टी सीएम था तो आप मेरे ही बगल में बैठते थे। मुझे याद है कि आप कहा करते थे कि आरएसएस खतरनाक संगठन है, उससे बचकर रहना। 

नीतीश कुमार को कहा कि आपको याद है आप हौसला बढ़ाते हुए मुझे कहा करते थे कि लड़ाई काफी लंबी है। आसानी से नहीं लड़ी जा सकती है, तुम्हीं लोगों को आगे संभालना है।

इसके बाद तंज मारते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि अब तो आप ये सब बातें चिराग पासवान से किया करते होंगे। वो भी बेचारे आपकी बातों में फंस जाते होंगे। इसके बाद तेजस्वी यादव ने कहा सीएम जी देश बचाने की बात है, संविधान बचाने की लड़ाई है।  अब तो आप आगे आकर आने वाली पीढ़ियों के बारे में सही फैसला लीजिए। 

बता दें कि बीते दिनों बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू पर भाजपा के साथ ‘‘सौदेबाजी’’ करने का आरोप लगाया और कहा कि इसलिए उसने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) का संसद में समर्थन किया।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवनीतीश कुमारनागरिकता संशोधन कानूनकैब प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतबिहार विधानसभाः मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया और उपमुख्य सचेतक मंजीत कुमार सिंह, सम्राट सरकार ने 9 विधायकों को इन पद पर किया नियुक्त, देखिए पूरी सूची

भारतBihar MLC By Election 2026: राजद के सोनू राय ने जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराया?, विधानसभा चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव के लिए राहत की खबर?, सीएम सम्राट को झटका

क्राइम अलर्ट500000 रुपये लेते थे एडवांस?, पावापुरी मेडिकल कॉलेज में द्वितीय वर्ष का छात्र उज्जवल कर रहा था संचालन, पुलिस ने 7 को दबोचा, पूर्व सीएम नीतीश के गृह जिले नालंदा से जुड़ा नेटवर्क

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज