लाइव न्यूज़ :

बेटे तेज प्रताप की शादी के बाद जेल पहुंचे लालू यादव से कैदियों ने मांगी मिठाई, जवाब मिला, कल पार्टी होगी

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: May 17, 2018 13:18 IST

पैरोल खत्म होने पर चारा घोटाले मामले में सजा काट रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव रांची स्थित सेंट्रल जेल वापस पहुंचे। जेल पहुंचने पर जेल में बंद अन्य कैदियों ने लालू यादव को बधाई दी और उन्होंने बेटे तेज प्रताप यादव की शादी की मिठाई मांगी। 

Open in App

नई दिल्ली, 17 मई। पटना में तेज प्रताप यादव की शादी समारोह में शामिल होने लालू प्रसाद यादव  पैरोल पर पहुंचे। परौल खत्म होने पर चारा घोटाले मामले में सजा काट रहे लालू रांची स्थित सेंट्रल जेल वापस पहुंचे। खबरों की मानें तो इस दौरान जेल पहुंचने पर जेल में बंद अन्य कैदियों ने लालू यादव को बधाई दी और उन्होंने बेटे तेज प्रताप यादव की शादी की मिठाई मांगी। 

यह भी पढ़ें: लालू यादव ने बहू को बताया सौभाग्यशाली, कहा-बेटा तुम्हारे कदम पड़ते ही सबकुछ ठीक होने लगा

कैदियों के मिठाई मांगे जाने पर लालू यादव ने अपने अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि, मिठाई पीछे से आवता, हम त प्लने में आइल बानी, गाड़ी से आवता, कल होई जम के पार्टी, सब के मिठाई मिली। इसका मतलब के लालू ने कैदियों से कहा कि, मिठाई पीछे से आ रही है, मैं प्लेन से आया हूं। कल पार्टी होगी और सबको मिठाई मिलेगी।

यह भी पढ़ें: द्वार रुकाई में सालियों ने तेजप्रताप से की एक करोड़ की मांग, जानिए मिले कितने रुपये?

बता दें कि बीती 12 मई को लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव की शादी हुई है जिसमें शामिल होने के लिए लालू पैरोल पर शामिल होने पहुंचे थे। इस पैरोल के लिए लालू ने अदालत में अर्जी भी लगाई थी। इसके अलावा उन्होंने खराब सेहत का हवाला देते हुए जमानत के लिए भी याचिका दाखिल की थी। 

बता दें, चारा घोटाला के मामले में जेल की सजा काट रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को रांची हाई कोर्ट ने 6 हफ्ते की अंतरिम जमानत दी है। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को उनके बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की शादी के लिए 3 दिन की पैरोल मिली थी। लालू को 11 मई से 13 मई तक के लिए पैरोल मिली थी। तेजप्रताप की शादी 12 मई को पूर्व मंत्री और आरजेडी विधायक चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या राय से हुई है।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवतेज प्रताप यादवचारा घोटाला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारतआखिर क्यों जनता से कट रहे लालू यादव?, होली दंगल बंद और अब रमजान में नहीं इफ्तार दावत?, राजद ने 20 साल पुरानी परंपरा तोड़ दी?

भारतआखिर क्यों विधायक फैसल रहमान पर कार्रवाई नहीं कर रहे तेजस्वी यादव?, 25 विधायक से होंगे 24?, मुख्य विपक्षी दल का दर्जा और नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी?

भारतविधानसभा चुनाव हारे तो यूरोप निकले और राज्यसभा में पराजय होने पर कोलकाता पहुंचे?, शिवानंद तिवारी ने तेजस्वी यादव से कहा-पराजय से ज़्यादा बुरा मैदान छोड़ना?

भारतराज्यसभा चुनाव में हार, तेजस्वी ने फैजल पर एक्शन लिया तो नेता प्रतिपक्ष पद खतरे में?, कांग्रेस विधायक कुशवाहा ने कहा-दीपक यादव या मुकेश सहनी से बेहतर उम्मीदवार कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह