लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में हुए रेल हादसे पर शुरू हुई सियासत, लालू यादव ने केंद्र पर साधा निशाना, कही ये बात

By एस पी सिन्हा | Updated: June 3, 2023 17:12 IST

यूपीए की सरकार में रेल मंत्री रहे लालू प्रसाद यादव ने भी इस हादसे पर दुख जताया है और कहा है कि रेलवे की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा के बालासोर में हुए रेल हादसे पर बिहार में सियासत शुरू हो गई है।राजद ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए सवाल खड़े किए हैं और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से इस्तीफे की मांग की है।नीतीश सरकार में जल संसाधन मंत्री संजय झा ने पुरानी यादों का जिक्र छेड़ कर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से इशारों-इशारों में इस्तीफा मांग लिया है।

पटना: ओडिशा के बालासोर में हुए रेल हादसे पर बिहार में सियासत शुरू हो गई है। यूपीए की सरकार में रेल मंत्री रहे लालू प्रसाद यादव ने भी इस हादसे पर दुख जताया है और कहा है कि रेलवे की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। 

उन्होंने कहा कि कोरोमंडल एक्सप्रेस बहुत ही फास्ट ट्रेन है और उस ट्रेन से उन्होंने भी सफर किया है। रेलवे की लापरवाही के कारण इतनी बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो गई है। लालू ने दावा किया है कि करीब 800 लोगों की मौत इस हादसे में हुई है, जबकि हजारों लोग घायल हुए हैं। इसकी उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और जो लोग भी दोषी पाए जाएं उनके खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई करे। 

इसके साथ ही उन्होंने मृतकों के आश्रृतों को 10-10 लाख रुपए और घायलों को 5-5 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग केंद्र सरकार से की है। इससे पहले ट्रेन हादसे के बाद राजद ने भी मोदी सरकार पर निशाना साधा। राजद ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए सवाल खड़े किए हैं और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से इस्तीफे की मांग की है। 

राजद ने ट्वीट कर लिखा है कि ‘कवच’ में भी कांड हो गया? मोदी सरकार के लिए बस ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ ट्रेनों में ही इंसान चलते हैं! अगर रेल मंत्री में कुछ नैतिकता और आत्मग्लानि हो तो इतने परिवारों के बर्बाद होने पर तुरंत इस्तीफा दें! इधर, नीतीश सरकार में जल संसाधन मंत्री संजय झा ने पुरानी यादों का जिक्र छेड़ कर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से इशारों-इशारों में इस्तीफा मांग लिया है। 

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि बालासोर (ओडिशा) में हुए भयावह ट्रेन हादसे से मन व्यथित है। यह दुर्घटना रेलवे की ढांचागत खामियों और यात्रियों की सुरक्षा में चूक को भी उजागर करती है। अगस्त 1999 में गैसल ट्रेन हादसे की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्कालीन रेल मंत्री, हमारे नेता नीतीश कुमार ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। तब उन्होंने क्या कहा था, सुनिए।

टॅग्स :ओड़िसालालू प्रसाद यादवनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

कारोबार8.5 लाख कर्मचारियों-पेंशनधारकों को लाभ, महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत?, ओडिशा के मुख्यमंत्री माझी ने दिया तोहफा

भारतबिहार विधानसभाः मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया और उपमुख्य सचेतक मंजीत कुमार सिंह, सम्राट सरकार ने 9 विधायकों को इन पद पर किया नियुक्त, देखिए पूरी सूची

भारतBihar MLC By Election 2026: राजद के सोनू राय ने जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराया?, विधानसभा चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव के लिए राहत की खबर?, सीएम सम्राट को झटका

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज