लाइव न्यूज़ :

Kurhani Assembly by-election 2022: एआईएमआईएम ने महागठबंधन नेताओं की नींद हराम की, सताने लगा हारने का डर, जानें समीकरण

By एस पी सिन्हा | Updated: December 1, 2022 17:43 IST

Kurhani Assembly by-election 2022:  महागठबंधन के नेता लगातार दौरा कर माय (एम-वाई) समीकरण को साधने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अल्पसंख्यक वोट बैंक में बिखराव का डर अंदर से हिला कर रख दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देकुढ़नी में भी गोपालगंज जैसा हश्र होने का डर सताने लगा है।साल 2020 में कुढ़नी सीट से एआईएमआईएम नहीं लड़ी थी।हैदराबाद में होने वाले उपचुनाव क्यों नहीं लड़ रही है?

पटनाः बिहार में मुजफ्फर जिले के कुढ़नी में हो रहे विधानसभा के उपचुनाव को लेकर एक तरफ जहां महागठबंधन की ओर से भले ही पूरा दमखम लगा दिया गया है, लेकिन असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने सबकी नींद हराम कर दी है। एआईएमआईएम ने कुढ़नी में अपना दमदार उम्मीदवार को उतार दिया है, इससे महागठबंधन के नेताओं की चिंता बढ़ गई है।

उन्हें कुढ़नी में भी गोपालगंज जैसा हश्र होने का डर सताने लगा है। महागठबंधन के नेता लगातार दौरा कर माय(एम-वाई) समीकरण को साधने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अल्पसंख्यक वोट बैंक में बिखराव का डर अंदर से हिला कर रख दिया है। साल 2020 में कुढ़नी सीट से एआईएमआईएम नहीं लड़ी थी। राजद के अनिल सहनी ने जीत हासिल की थी।

उन्होंने भाजपा के केदार प्रसाद गुप्ता को हराया था। जबकि साल 2020 में भाजपा और जदयू एक साथ गठबंधन में थी। ऐसे में कहा जा रहा है कि एआईएमआईएम महागठबंधन के वोट बैंक में सेंध लगाएगी। हाल ही में गोपालगंज में हुए उप चुनाव में एआईएमआईएम के उम्मीदवार अब्दुल सलाम को 12,214 वोट मिले थे, जिसने महागठबंधन का खेल बिगाड़ दिया था।

ऐसे में लोग यह मानकर चल रहे हैं कि आईएमआईएम के उम्मीदवार होने से अल्पसंख्यक मतदाताओं का वोट बंटने की संभावना बढ़ी है। बताया जा रहा है कि जदयू की नजर जहां राजद के वोट बैंक मुस्लिम, यादव सहित पिछड़ों और वाम कैडरों पर है, वहीं भाजपा सवर्ण और अति पिछड़ों, वैश्य के जरिए चुनावी वैतरणी पार करने के जुगाड़ में है।

इधर, कहा जा रहा है कि सहनी निषादों के आलावा उम्मीदवार के जरिए सवर्ण मतदाताओं को आकर्षित कर सकते हैं। लेकिन कुढ़नी में अल्पसंख्यक वोट बैंक में बिखराव ना हो इसे लेकर राजद और जदयू दोनों मेहनत कर रहे हैं और लोगों को एआईएमआईएम को भाजपा का ’बी’ टीम बताकर निशाना साधने की कोशिश कर रहे हैं।

तेजस्वी यादव ने बुधवार को कुढ़नी के तुर्की में जनसभा करते हुए बताया कि ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। लोगों को लगता है कि दोनों अलग है तो ऐसा नहीं है। तेजस्वी ने विस्तार से बताते हुए कहा कि एआईएमआईएम की पार्टी आखिर अपने गढ़ हैदराबाद में होने वाले उपचुनाव क्यों नहीं लड़ रही है?

ओवैसी की पार्टी हैदराबाद के साथ तेलांगना, आंध्र कही भी उपचुनाव में नहीं लड़ रही फिर बिहार में हो रहे उपचुनाव में क्यों लड़ रही है? यह समझने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भाजपा ओवैसी के साथ मिलकर अल्पसंख्यक वोट के बिखराव की राजनीति कर रही  है ताकि, गठबंधन को नुकसान हो। लोगों को एआईएमआईएम को सबक सिखाना चाहिए।

टॅग्स :उपचुनावअसदुद्दीन ओवैसीBJPजेडीयूआरजेडीतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी