लाइव न्यूज़ :

Jammu and Kashmir: कुलगाम मुठभेड़ में 4 आतंकी ढेर, 2 जवान शहीद; पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

By अंजली चौहान | Updated: July 7, 2024 07:46 IST

Kulgam Encounters: कुलगाम जिले के फ्रिसल चिन्निगम इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ चल रही है।

Open in App

Kulgam Encounters: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सैना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में जवानों ने मोर्चा संभाला हुआ है। कुलगाम जिले के फ्रिसल चिन्निगम इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ रविवार को भी जारी है। इससे बीते शनिवार को अधिकारियों ने सूचना दी थी कि कुलगाम जिले में दो मुठभेड़ों में कम से कम दो सैनिक शहीद हो गए और चार आतंकवादी मारे गए। 

फ्रिसल चिन्निगाम और मोदरगाम इलाकों में आतंकियों से लड़ते हुए दो सैना के जवान शहीद हो गए। 

अब तक क्या-क्या हुआ?

- गौरतलब है कि पहली मुठभेड़ दक्षिण कश्मीर जिले के मोदरगाम गांव में हुई, जब भारतीय सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष इनपुट के बाद एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया। इस प्रक्रिया के दौरान, आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की और मुठभेड़ शुरू हो गई।

- अधिकारियों ने कहा कि गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।

-दूसरी मुठभेड़ फ्रिसल चिन्निगाम इलाके में हुई, जहां सुरक्षा ने कहा कि घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों से संपर्क स्थापित हुआ।

- अधिकारियों ने कहा कि अब तक वहां गोलीबारी में चार आतंकवादी मारे गए हैं, उनके शव देखे गए हैं।

- मुठभेड़ स्थल की ड्रोन फुटेज में चार शव पड़े हुए दिखाई दिए हैं, लेकिन उन्हें अभी तक बरामद नहीं किया जा सका है क्योंकि गोलीबारी अभी भी जारी है। हालांकि, कार्रवाई में सेना का एक जवान भी शहीद हो गया और एक अन्य घायल हो गया।

- मुठभेड़ स्थल का दौरा करने वाले कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) वीके बिरधी ने कहा कि अभियान जारी रहेगा। आईजीपी ने कहा कि मुठभेड़ स्थल जिले के आंतरिक इलाकों में है और श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग के पास नहीं है।

- उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बल आतंकवादियों की आवाजाही पर लगातार नजर रख रहे हैं और इन आतंकवादियों को मार गिराना सुरक्षा बलों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

- अधिकारियों ने कहा कि दोनों ऑपरेशन जारी हैं और सुरक्षा बलों ने संबंधित क्षेत्रों की कड़ी घेराबंदी कर रखी है।

- जून में, जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के गंडोह, भद्रवाह सेक्टर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया था।

टॅग्स :कुलगाम मुठभेड़Kulgamजम्मू कश्मीरआतंकी हमलाterrorist attack
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज