लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : रेलवे मुंबई में स्टेशनों पर प्रवेश, निकास बिंदुओं को सीमित करेगा

By भाषा | Updated: April 22, 2021 19:46 IST

Open in App

मुंबई, 22 अप्रैल कोविड-19 को लेकर महाराष्ट्र सरकार की नई पाबंदियां बृहस्पतिवार रात से शुरू होने के बाद रेलवे मुंबई में प्रवेश, निकास बिंदुओं की संख्या सीमित करेगा ताकि लोकल ट्रेन में अनधिकृत लोगों को यात्रा करने से रोका जा सके। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

राज्य सरकार के ‘‘संक्रमण की कड़ी तोड़ने’’ के आदेश के तहत केवल सरकारी नौकरशाह, चिकित्साकर्मी, उपचार की जरूरत वाले लोगों और दिव्यांग व्यक्तियों को ही बृहस्पतिवार की रात आठ बजे से एक मई की सुबह सात बजे तक लोकल ट्रेन से यात्रा करने की अनुमति होगी।

अधिकारियों के मुताबिक, केवल उन लोगों को ट्रेन टिकट और पास जारी किए जाएंगे जिन्हें राज्य सरकार ने लोकल ट्रेन से यात्रा के लिए अधिकृत किया है।

मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने कहा, ‘‘हमने रेलवे स्टेशनों पर कर्मचारियों को राज्य सरकार के नए दिशानिर्देशों को लेकर आदेश जारी किया है।’’

अधिकारी ने बताया कि रेलगाड़ी के टिकट केवल टिकट काउंटरों पर जारी किए जाएंगे और एटीवीएस, जेटीबीएस (जन साधारण टिकट बुकिंग सेवा) और यूटीएस जैसे बुकिंग के अन्य मोड अगले आदेश तक काम नहीं करेंगे।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने कहा कि रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) और मुंबई पुलिस की मदद से प्रवेश एवं निकास बिंदुओं को सीमित करने का काम शुरू कर दिया है।

रेलवे अधिकारियों ने कहा कि आरपीएफ, जीआरपी और टिकट जांच करने वाले कर्मचारी लोगों को स्टेशन पर प्रवेश देने से पहले उनकी पहचान पत्र की जांच करेंगे।

ठाकुर ने कहा, ‘‘हम नए दिशानिर्देशों का पालन करेंगे। राज्य सरकार ने लोकल ट्रेन में तीन श्रेणी के लोगों को यात्रा करने की अनुमति दी है। लोकल ट्रेन में वैध पहचान पत्र वाले लोगों को यात्रा की अनुमति होगी।’’

अधिकारियों ने कहा कि बाहर जाने वाली रेलगाड़ियों में सवार होने या ऐसी रेलगाड़ियों से उतरने वाले यात्रियों को भी लोकल ट्रेन से यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी क्योंकि राज्य सरकार के आदेश में इस बात का जिक्र नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत अधिक खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी