लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के केरल में 17,821 और आंध्र प्रदेश में 12,994 नए मामले

By भाषा | Updated: May 24, 2021 20:20 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम/अमरावती, 24 मई कोविड-19 के केरल में 17,821 और आंध्र प्रदेश में 12,994 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन से यह जानकारी मिली।

केरल में 17,821 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 23,35,762 हो गई। वहीं 196 लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 7,554 हो गई।

वहीं 36,039 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के बाद कुल स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 20,98,674 हो गई। यहां अब 2,59,179 मरीजों का उपचार चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने एक विज्ञप्ति में बताया कि तिरुवनतंपुरम से सबसे ज्यादा 2,750 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद मलाप्पुरम में 2,533 और पालक्क़ड में 1,898 मामले सामने आए हैं।

आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 12,994 नए मामले सामने आए हैं और 96 लोगों की मौत संक्रमण की वजह से हो गई।

ताजा बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में 18,373 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं। यहां अब तक संक्रमण के कुल 15,93,821 मामले सामने आए हैं और 13,79,837 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और 10,222 लोगों की मौत हुई।

यहाँ पूर्वी गोदावरी जिले से पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 2,652 नए मामले सामने आए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित