लाइव न्यूज़ :

Kolkata Rape-Murder Case: डॉक्टरों के विरोध प्रदर्शन पर गृह मंत्रालय की कड़ी नजर, हर 2 घंटे में मांगी रिपोर्ट

By अंजली चौहान | Updated: August 18, 2024 09:28 IST

Kolkata Rape-Murder Case: कोलकाता में एक प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या पर आक्रोश के बीच, गृह मंत्रालय ने राज्य और केंद्रशासित प्रदेश पुलिस बलों को हर दो घंटे में केंद्र को कानून और व्यवस्था की अपडेट प्रदान करने का आदेश दिया है।

Open in App

Kolkata Rape-Murder Case:कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ बलात्कार और रेप मामले को लेकर पूरे देश के डॉक्टरों में आक्रोश है। सिर्फ कोलकाता नहीं बल्कि देश के अन्य राज्यों में भी डॉक्टरों भारी संख्या में सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। श भर में तीव्र विरोध प्रदर्शन के बीच, गृह मंत्रालय (एमएचए) ने सभी राज्यों से हर दो घंटे में "स्थिति रिपोर्ट" मांगी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बड़ा फैसला लेते हुए सभी राज्यों के अधिकारियों को निर्देश दिया है।

मंत्रालय ने कोलकाता की घटना के जवाब में राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के पुलिस बलों से कानून और व्यवस्था की स्थिति पर नियमित अपडेट का अनुरोध किया।

मंत्रालय ने कहा, "दो घंटे की कानून और व्यवस्था की स्थिति रिपोर्ट के संबंध में, सक्षम प्राधिकारी ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की हत्या के बाद आपके राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में स्थिति की निगरानी करने का निर्णय लिया है। इसके बाद, कृपया इस संबंध में लगातार दो घंटे की कानून और व्यवस्था की स्थिति रिपोर्ट आज (शनिवार) शाम 4 बजे से फैक्स/ई-मेल/व्हाट्सएप द्वारा एमएचए नियंत्रण कक्ष को भेजी जाए।"

गौरतलब है कि गृह मंत्रालय ने रिपोर्ट भेजने के लिए राज्य पुलिस बलों के लिए प्रासंगिक संपर्क विवरण भी उपलब्ध कराए हैं।

सीबीआई ने आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल को तीसरी बार तलब किया

इस बीच, मामले में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में, जांच का नेतृत्व कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को तीसरी बार पूछताछ के लिए तलब किया है। घोष इससे पहले 16 अगस्त (15 घंटे) और 17 अगस्त (13 घंटे) को सीबीआई के सामने पेश हुए थे और उन्हें आज सुबह 11 बजे फिर से पेश होने के लिए कहा गया है।

गौरतलब है कि मामले के संबंध में  प्रिंसिपल संदीप घोष से सीबीआई द्वारा व्यापक जांच की गई है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, घोष से घटना की रात उनके स्थान, उनकी तत्काल प्रतिक्रिया और परिवार और अधिकारियों को इस त्रासदी के बारे में कैसे और किसने सूचित किया, इस बारे में पूछताछ की गई है। गौरतलब है कि सीबीआई ने उनके बयानों को उस रात अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद अन्य लोगों के बयानों के साथ क्रॉस-रेफरेंस भी किया था। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि घोष के कुछ जवाब उलझे हुए थे।

घोष के अलावा, सीबीआई ने घटना के सिलसिले में डॉक्टरों और पुलिस अधिकारियों सहित 40 लोगों की सूची में से 20 से अधिक लोगों से भी पूछताछ की है।

टॅग्स :कोलकातागृह मंत्रालयअमित शाहMamta Banerjeeपश्चिम बंगालरेपमहिलाडॉक्टरहत्याPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज