लाइव न्यूज़ :

कोलकाता हवाईअड्डाः नौ घंटे बाद सामान्य सेवाएं बहाल, परेशान रहे सैकड़ों यात्री

By भाषा | Updated: May 14, 2019 17:27 IST

हवाई अड्डा निदेशक कौशिक भट्टाचार्य ने मंगलवार को कहा, ‘‘प्रणाली कल (सोमवार) शाम करीब सवा पांच बजे धीमी पड़ गई और इसने काम करना बंद कर दिया। यह देर रात ढाई बजे ठीक हो सकी।’’ कोलकाता हवाई अड्डे ने ट्वीट के जरिए यात्रियों और अन्य का उनके धैर्य के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण के एक प्रवक्ता ने बताया कि कोलकाता आने वाली उड़ानें तकनीकी खामी की वजह से नहीं, बल्कि गरज और बारिश की वजह से प्रभावित हुईं।एएआई कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे समेत देशभर में 100 से अधिक हवाई अड्डों का प्रबंधन करता है।

कोलकाता हवाई अड्डे पर ‘चेक-इन’ प्रणाली सोमवार को तकनीकी खामी के कारण करीब नौ घंटों तक बाधित रहने के बाद बहाल कर ली गई। तकनीकी खामी की वजह से सैकड़ों यात्रियों को परेशानी हुई।

हवाई अड्डा निदेशक कौशिक भट्टाचार्य ने मंगलवार को कहा, ‘‘प्रणाली कल (सोमवार) शाम करीब सवा पांच बजे धीमी पड़ गई और इसने काम करना बंद कर दिया। यह देर रात ढाई बजे ठीक हो सकी।’’ कोलकाता हवाई अड्डे ने ट्वीट के जरिए यात्रियों और अन्य का उनके धैर्य के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।

ट्वीट में कहा गया है, ‘‘ स्थानीय क्षेत्र नेटवर्क (एलएएन) देर रात करीब ढाई बजे बहाल हो गया। हम अपने यात्रियों, एअरलाइनों और अन्य का उनके धैर्य तथा सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हैं।’’ खराब मौसम की वजह से सोमवार शाम कोलकाता आने वाली पांच उड़ानों का मार्ग भी बदला गया था।

भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण के एक प्रवक्ता ने बताया कि कोलकाता आने वाली उड़ानें तकनीकी खामी की वजह से नहीं, बल्कि गरज और बारिश की वजह से प्रभावित हुईं। प्रवक्ता ने कहा कि सिंगापुर एअरलाइन की एक उड़ान का मार्ग बदलकर उसे ढाका भेजा गया, जबकि अन्य तीन को भुवनेश्वर और एक उड़ान को लखनऊ भेजा गया।

एएआई कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे समेत देशभर में 100 से अधिक हवाई अड्डों का प्रबंधन करता है। गौरतलब है कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार शाम स्थानीय क्षेत्र नेटवर्क में खराबी आ गई थी जिससे ‘चेक-इन’ प्रणाली बाधित हो गई।

तकनीकी खराबी की वजह से बोर्डिंग पास ‘मैन्युअल’ तरीके से जारी करने पड़े, जिससे करीब 30 उड़ानों में औसतन 20-25 मिनट की देरी हुई। यात्रियों ने हवाई अड्डे पर अव्यवस्था के बारे में सोशल मीडिया पर शिकायतें की। 

टॅग्स :कोलकाताइंडियाफ्लाइट
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारत4 मई के बाद कौन बचाएगा, क्या दिल्ली से गॉडफादर आकर मदद करेगा?, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतकोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त विनीत गोयल, अभिषेक गुप्ता और इंदिरा मुखर्जी को निलंबित, आरजी कर मेडिकल कॉलेज बलात्कार और हत्या पर सीएम अधिकारी का बड़ा फैसला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज