लाइव न्यूज़ :

किरण बेदी ने ट्वीट कर दी फ्रांस के फुटबॉल टीम को बधाई, सोशल मीडिया पर हुई ट्रोल

By स्वाति सिंह | Updated: July 16, 2018 13:19 IST

फ्रांस के फुटबॉल वर्ल्ड कप जीतने के बाद पुदुच्चेरी की राज्यपाल किरण बेदी ने रविवार को उन्हें बधाई दी जिसके बाद वह जमकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई है।

Open in App

नई दिल्ली, 16 जुलाई: पुदुच्चेरी की राज्यपाल किरण बेदी ने रविवार को फ्रांस के फुटबॉल वर्ल्ड कप जीतने पर एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा 'हम पुडुचेरीयों (जो पहले फ्रांस का एक हिस्सा थे) ने वर्ल्ड कप जीत लिया है। मुबारक हो दोस्तों। फ़्रांस की क्या शानदार मिक्स्ड टीम है, खेल जोड़ता है।' इसके बाद से किरण बेदी सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुई हैं। ट्रोलर्स ने उन्हें राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाया। 

इस ट्वीट को लेकर कांग्रेस नेता अजय माकन ने भी आपत्ति जताई।  उन्होंने लिखा 'किरण बेदी का यह बयान स्वीकार नहीं किया जा सकता।  उन्होंने आगे लिखा यह एंटी-नेशनल है।  नरेंद्र मोदी जी को उन्हें तत्काल वापस बुला लेना चाहिए। ' इसके साथ ही अजय माकन ने पीएम मोदी टैग करते हुए लिखा कि नरेंद्र मोदी जी को उन्हें तत्काल वापस बुला लेना चाहिए। ' किरण बेदी की जगह डॉ।  हर्षवर्धन, मनोज तिवारी या विजय गोयल के नाम के बारे में सोचा जा सकता है। 

ये भी पढ़ें: बेंगलुरु: IPS का महिला के साथ 'इंटीमेट वीडियो' हुआ वायरल, महिला ने कहा- पति ने बनवाया फेक वीडियो

वहीं, एक आलोचक ने लिखा 'आप खुश हैं कि हम फ्रांसीसी उपनिवेश थे और हम बेवकूफ आपको दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाने का सपना देख रहे थे।  हमने हमेशा आपको भारत के राज्य का राज्यपाल माना है खैर जाने दीजिए। ' 

ये भी पढ़ें: धर्म परिवर्तन, जाति परिवर्तन किए हुए लोगों को आरक्षण जैसी सुविधाएं नहीं मिलनी चाहिए: BJP सांसद

एक यूजर ने लिखा, 'क्या इस ट्वीट को एंटी नेशनल माना जाएगा। ' 

एक ने लिखा 'सोचिए, अगर इंग्लैंड जीता होता तो क्या आरएसएस राष्ट्रीय अवकाश घोषित कर देता। ' 

एक यूजर ने लिखा, 'आप पागल हैं क्या? गर्व का पल उस समय होता जब भारत फीफा वर्ल्ड कप जीतता।  

ये भी पढ़ें: UP: मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद एकजुट हुआ पूरा गिरोह, कभी भी शुरू हो सकता है गैंगवार

इस प्रकार के घटिया ट्वीट की उम्मीद तो सीएम अरविंद केजरीवाल से भी नहीं की जा सकती।  पर भारत की पहली महिला आईपीएस ऑफिसर ने संवैधानिक पद का कैसा मजाक बनाया है।  आपको तो इस्तीफा दे देना चाहिए मैम। ' बता दें कि रविवार को फ्रांस ने फुटबॉल वर्ल्ड कप जीता है। इसके बाद से दुनिया भर में जश्न मनाया जा रहा है।  

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :किरण बेदीसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप