लाइव न्यूज़ :

Kerala: "न तो सरकार को शर्म है और न ही उसके मंत्रियों को", राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन पर तेज किया हमला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 13, 2023 14:57 IST

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने बुधवार को मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और उनके मंत्रिमंडल पर फिर से तीखा हमला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने विजयन सरकार पर फिर किया तीखा हमला गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि इस सरकार को और इसके मंत्रियों को जरा भी शर्म नहीं हैउन्होंने कहा कि मेरे पास राज्यपाल की शक्ति है, जिसे मैं अपने विवेक के अनुसार इस्तेमाल करूंगा

तिरुवनंतपुरम:केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने बुधवार को मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और उनके मंत्रिमंडल पर फिर से तीखा हमला किया है। राज्यपाल खान ने केरल के कुछ विश्वविद्यालयों के सीनेट में उनके द्वारा किए गए नामांकन को लेकर वामपंथी सरकार के मंत्रियों की ओर से की गई कथित आलोचना का जिक्र करते हुए कहा, "इस सरकार को और मंत्रियों को जरा भी शर्म नहीं है।"

गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान ने कहा, "उन्हें इस बात की क्या चिंता है कि मैं सीनेट के लिए किसे नामित करता हूं? मुख्यमंत्री और मंत्रियों को बिल्कुल भी शर्म नहीं है। राज्य के वित्त मंत्री आए और मुझसे एक व्यक्ति को नामित करने का अनुरोध करने लगे।"

उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री और मंत्रियों को कैसे पता चला कि जिन लोगों को मैंने नामांकित किया था, वे कुलपति द्वारा अनुशंसित सूची से अलग थे? उन्होंने नामांकित व्यक्तियों की सूची की सिफारिश मुझे करने के लिए वीसी को की थी।"

आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि उन्होंने मामले में जांच के आदेश दिए हैं और अगर यह पाया गया कि वे मुख्यमंत्री और मंत्रियों द्वारा प्रस्तावित नामों की सिफारिश कर रहे हैं तो वह कुलपतियों के खिलाफ भी कार्रवाई करेंगे।

राज्यपाल ने खान कहा, "कोई भी मुझे किसी को नामांकित करने के लिए मजबूर नहीं कर सकता। अगर मेरे पास शक्ति है तो मैं अपने विवेक का इस्तेमाल करूंगा। मैं मीडिया को बताने के लिए बाध्य नहीं हूं कि मैंने अपने विवेक का इस्तेमाल कैसे किया है।"

यह कहे जाने पर कि केरल उच्च न्यायालय ने केरल विश्वविद्यालय के सीनेट में चार विद्वानों के नामांकन पर रोक लगा दी है, जिसे उन्होंने विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति के रूप में बनाया था, गवर्नर खान ने कहा कि उन्हें इसके कारणों की जानकारी नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हाई कोर्ट ने नामांकन पर रोक लगाते हुए उनके बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है।

टॅग्स :Arif Mohammad KhanKeralaPinarayi Vijay
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतकेरल कांग्रेस में सब ठीक?, वीडी सतीशन कैबिनेट में रमेश चेन्निथला को चाहिए गृह मंत्रालय?, वेणुगोपाल के बाद एक और टेंशन?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतसब कुछ ठीक है?, वीडी सतीशन पर बोले कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह