लाइव न्यूज़ :

केरल के मंत्री ने अयप्पा श्रद्धालुओं पर पुलिस बल का प्रयोग करके पाप किया: सीतारमण

By भाषा | Updated: April 3, 2021 23:49 IST

Open in App

कोझिकोड (केरल), तीन अप्रैल भाजपा ने केरल में सत्तारूढ एलडीएफ पर सबरीमला मुद्दे को लेकर हमला शनिवार को भी जारी रखा। केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने आरोप लगाया कि देवस्वोम मंत्री कडकंपल्ली सुरेंद्रन ने 2018 में सबरीमाला विरोध प्रदर्शन के दौरान भगवान अयप्पा के भक्तों के खिलाफ पुलिस बल का प्रयोग करके पाप किया था।

सीतारमण ने एक चुनावी रैली में कहा, ‘‘जो भक्त स्वामी (भगवान) के दर्शन करने गए थे उन्हें पीटा गया। यह व्यक्ति (देवस्वोम मंत्री) यदि 500 साल तक भी तपस्या करे तो भी वह इस पाप का प्रायश्चित नहीं कर सकते।’’

वह उत्तर केरल के एक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में राज्य विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार कर रही थीं।

सीतारमण की यह टिप्पणी ऐसे समय आयी है जब एक दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भक्तों पर लाठियां बरसाने के लिए देवस्वोम मंत्री को ‘‘मुख्य षड्यंत्रकर्ताओं में से एक’’ बताया था।

मोदी के आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए कडकंपल्ली सुरेंद्रन ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस तरह की टिप्पणी इसलिए की क्योंकि उन्हें प्रदेश भाजपा नेतृत्व ने गुमराह किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया