लाइव न्यूज़ :

कोविशील्ड टीकों की कमी का सामना कर रहा केरल: स्वास्थ्य मंत्री

By भाषा | Updated: September 3, 2021 16:00 IST

Open in App

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने शुक्रवार को कहा कि कम से कम छह जिलों में कोविशील्ड टीके की खुराकें पूरी तरह खत्म हो गई हैं और सरकार ने केंद्र से और खुराकें मांगी हैं। केरल में एक दिन पहले कोविड-19 मामलों की कुल संख्या 41 लाख पहुंच गई थी। उन्होंने कहा कि कोल्लम, कोट्टायम, एर्नाकुलम, त्रिशूर, कोझीकोड और कन्नूर जिले टीकों की कमी का सामना कर रहे हैं और राज्य के भंडार में केवल 1.4 लाख खुराक शेष हैं। हालांकि, मंत्री ने कहा कि सभी जिलों में कोवैक्सीन का सीमित स्टॉक है।जॉर्ज ने यहां एक बयान में कहा, ''हमने केंद्र से जल्द से जल्द वैक्सीन की और खुराक उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।'' उन्होंने बताया कि बहुत से लोग कोवैक्सीन लेने के इच्छुक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कोवैक्सीन की खुराक लेने के बारे में चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है और दोनों टीके प्रभावी होने के साथ-साथ सुरक्षित भी हैं।केरल में रोजाना कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है और कुल संख्या 41 लाख से अधिक हो गई है। राज्य में कल एक बार फिर संक्रमण के 30 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। राज्य में 2020 की शुरुआत में संक्रमण का पहला मामला सामने आया था। बृहस्पतिवार को राज्य में संक्रमण के 32,097 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 41,22,133 हो गई थी। इसके अलावा 188 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 21,149 तक पहुंच गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतभूस्खलन प्रभावित वायनाड जाते समय दुर्घटनाग्रस्त हुई केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज की कार, आईं मामूली चोटें

भारतकेरल में मंकीपॉक्स का दूसरा मामला, कन्नूर में 31 साल के व्यक्ति का इलाज जारी

भारतदो स्वास्थ्य कर्मियों में निपाह वायरस के संक्रमण के लक्षण: केरल की स्वास्थ्य मंत्री

भारतनिपाह के मद्देनजर केरल से लगे जिलों में तमिलनाडु उठा रहा कदम : मंत्री

भारतदो स्वास्थ्य कर्मियों में निपाह वायरस के संक्रमण के लक्षण: केरल स्वास्थ्य मंत्री

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?