लाइव न्यूज़ :

केरल में बीजेपी उम्मीदवार और मेट्रोमैन ई श्रीधरण हारे चुनाव, यूडीएफ उम्मीदवार ने हराया

By विनीत कुमार | Updated: May 2, 2021 16:34 IST

मेट्रोमैन ई श्रीधरण चुनाव हार गए हैं। केरल में बीजेपी के सबसे बड़े चेहरे को तौर पर चुनावी मैदान में उतारे गए थे। वे पलक्कड सीट से मैदान में थे।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल के पलक्कड से बीजेपी उम्मीदवार  ई श्रीधरण की हारशुरू में बढ़त बनाने के बाद हुए पीछे, कांग्रेस नीत यूडीएफ के सफी परमबिल ने हराया

मेट्रोमैन के नाम से मशहूर और केरल के पलक्कड से बीजेपी उम्मीदवार  ई श्रीधरण को हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें कांग्रेस नीत यूडीएफ के सफी परमबिल ने हराया। सफी यहां पिछली बार भी जीत हासिल करने में कामयाब रहे थे। 

हालांकि बीच में एक मौका ऐसा आय़ा था जब श्रीधरण 4000 से अधिक मतों से आगे चल रहे थे।

वहीं केरल की मौजूदा स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा मट्टानुर सीट से 61 हजार वोटों से जीत हासिल करने में कामयाब रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दो बार मुख्यमंत्री रहे कांग्रेस के ओमान चांडी भी अपनी पुथुपल्ली सीट से जीत हासिल करने में कामयाब हुए हैं।

चुनावी नतीजों के अनुसार केरल में सत्तारूढ़ एलडीएफ की जबर्दस्त वापसी के संकेत मिल रहे हैं। ताजा अपडेट के अनुसार एलडीएफ रुझानों में 140 में से कम से कम 94 सीटों पर आगे चल रहे है। 

ये आंकड़े अगर जीत में बदलते हैं तो इस दक्षिणी राज्य में कम्युनिस्ट और कांग्रेस नीत यूडीएफ के बीच सत्ता की अदला-बदली के चार दशक पुराने चलन को खत्म कर देंगे। 

(भाषा)

टॅग्स :विधान सभा चुनाव 2021विधानसभा चुनावकेरल विधानसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल कांग्रेस में सब ठीक?, वीडी सतीशन कैबिनेट में रमेश चेन्निथला को चाहिए गृह मंत्रालय?, वेणुगोपाल के बाद एक और टेंशन?

भारतKerala swearing-in ceremony: केरल में शपथ ग्रहण समारोह, सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री शपथ, कांग्रेस के 11 और आईयूएमएल के 5 विधायक बनेंगे मंत्री, 14 सदस्य नए चेहरे

भारतसमन्वय की राजनीति की जागती उम्मीद

भारत22 से कम हैं 63?, केरलम में अगले 5 साल तक मुस्लिम लीग शासन?, भाजपा ने साझा किए ‘मीम’

भारतवीडी सतीसन कौन हैं? जो बनेंगे केरलम के अगले सीएम, कांग्रेस ने चुना केरल विधायक दल का नेता

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र