लाइव न्यूज़ :

केसीआर ने बदला 2024 के आम चुनाव का समीकरण, बोले- "न तो एनडीए के साथ हूं और न ही 'इंडिया' के साथ"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 2, 2023 11:13 IST

बीआरएस के प्रमुख और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है। केसीआर ने कहा कि वो न तो एनडीए के साथ हैं और न ही विपक्षी गठबंधन इंडिया के साथ।

Open in App
ठळक मुद्देकेसीआर ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए अपनी और बीआरएस की स्थिति स्पष्ट कीउन्होंने कहा कि बीआरएस न तो एनडीए के साथ है और न ही विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन के साथकेसीआर ने कहा कि हम किसी के साथ नहीं हैं लेकिन हम अकेले नहीं हैं, हमारे पास कई दोस्त हैं

मुंबई: तेलंगाना की सत्ता पर काबिज भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के प्रमुख और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) ने साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है। केसीआर ने बीते मंगलवार कहा कि उनकी पार्टी बीआरएस न तो एनडीए के साथ है और न ही विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन के साथ।

महाराष्ट्र के एक दिवसीय दौरे के बाद केसीआर ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “हम उनमें से किसी के भी साथ नहीं हैं। हम अकेले नहीं हैं लेकिन हमारे पास कई दोस्त हैं। लोगों ने एनडीए को भी देखा है और इंडिया को भी, जब वो यूपीए थी। ये नया भारत क्या है? उन्होंने 50 साल तक शासन किया लेकिन देश में कुछ नहीं बदला। देश में अब बदलाव की जरूरत है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने मौजूदा सियासत पर ऐसी तल्ख टिप्पणी करते हुए मीडियाकर्मीसे कहा कि वो भी देश में बदलाव लाने में योगदान दें और न तो एनडीए के चक्कर में पड़ें और न विपक्ष के इंडिया के गठबंधन को मोहजाल में फंसे।

केसीआर ने कहा कि बीआरएस महाराष्ट्र में विभिन्न स्तरों पर समितियों का गठन करेगा और उन्होंने इसके लिए पार्टी ने महाराष्ट्र में काम भी शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य में बीआरएस के 14.10 लाख कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने महाराष्ट्र में लगभग 50 फीसदी काम पूरा कर लिया है। अगले 15 से 20 दिनों में हर गांव में पार्टी का सारा काम पूरा हो जायेगा।

इसके साथ ही केसीआर ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र संपन्न राज्य है और इसके पास सभी संसाधन है। इस सूबे को धन-संपदा की कोई कमी नहीं है और यहां पर रोजगार के भी भरपूर अवसर हैं। लेकिन बहुत दुखद है कि औरंगाबाद जैसा शहर पानी की कमी से जूझ रहा है।

उन्होंने मौजूदा सियासत को केंद्र में लेते हुए सवाल किया कि दलित समुदाय आखिर कब तक पीड़ित रहेगा और उन्हें महाराष्ट्र में उचित स्थान क्यों नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका जैसे देश ने बराक ओबामा को राष्ट्रपति बनाने के लिए भेदभाव को किनारे रख दिया और ऐसा करके अमेरिका ने अपने पाप धो लिये।

केसीआर बीते मंगलवार को विशेष विमान से कोल्हापुर पहुंचे और इसके बाद उन्होंने महालक्ष्मी माता अंबाबाई मंदिर में दर्शन किया। उसके बाद केसीआर ने वाटेगांव का दौरा किया और प्रख्यात कवि और लेखक अन्नभव साठे की 103वीं जयंती के अवसर पर आयोजित एक सार्वजनिक बैठक में भाग लिया। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि अन्नभव साठे को भारत रत्न से सम्मानित करे।

टॅग्स :के चंद्रशेखर रावराष्ट्रीय रक्षा अकादमीभारतBJPमहाराष्ट्रतेलंगानालोकसभा चुनाव 2024
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र