लाइव न्यूज़ :

कठुआ गैंगरेप केस: इस्तीफा देने वाले बीजेपी मंत्री लाल सिंह CBI जांच के लिए निकालेंगे रैली

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 17, 2018 15:03 IST

कठुआ मामले में सीबीआई को जांच सौंपने से सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल इनकार कर दिया है। वहीं इस मुकदमे को कठुआ से चंडीगढ़ ट्रांसफर करने की याचिका पर शीर्ष अदालत ने जम्मू-कश्मीर ने सरकार को नोटिस जारी किया है। 

Open in App

जम्मू-कश्मीर, 17 अप्रैल: कठुआ गैंगरेप और मर्डर के बाद मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले बीजेपी नेता चौधरी लाल सिंह फिर से एक रैली निकालने वाले हैं। बीजेपी नेता चौधरी लाल सिंह सीबीआई जांच की मांग को लेकर रैली निकालेंगे। गौरतलब है कि कठुआ में आरोपियों के पक्ष में रैली निकालने वाले बीजेपी के दोनों मंत्रियों चौधरी लाल सिंह और चंद्र प्रकाश गंगा ने 13 अप्रैल को इस्तीफा दिया था। 

बीजेपी नेता चौधरी लाल सिंह ने सीबीआई जांच की मांग को लेकर आज मंगलवार को रैली निकालेंगे ।लाल सिंह ने मौजूदा क्राइम ब्रांच की जांच को लेकर सवाल खड़े किए हैं, जिसे वह रैली के दौरान भी उठाएंगे।  जम्मू से कठुआ के बीच यह रैली सफारी चौक से होकर गुजरेगी और 85 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। जिसमें 12 स्टॉपेज होंगे। 

वहीं, इस मामले भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और कैबिनेट मंत्री जितेन्द्र सिंह ने कहा है कि अगर राज्य सरकार इस मामले को लेकर सीबीआई जांच के लिए आदेश देती है तो वह फौरन सीबीआई जांच के आदेश दे देंगे। 

यह भी पढ़ें- कठुआ गैंगरेप: आरोपियों के समर्थन में रैली निकालने वाले दो बीजेपी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

इस मामले में सीबीआई को जांच सौंपने से सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल इनकार कर दिया है। वहीं इस मुकदमे को कठुआ से चंडीगढ़ ट्रांसफर करने की याचिका पर शीर्ष अदालत ने जम्मू-कश्मीर सरकार को नोटिस जारी किया है। 

टॅग्स :कठुआ गैंगरेपजम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र