लाइव न्यूज़ :

भयानक सर्दी में भी स्कूल जाने को मजबूर कश्मीर के छात्र, क्यों बने ऐसे हालात और क्या है वजह, जानिए

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: November 14, 2022 12:38 IST

कश्मीर में भयानक ठंड ने अब दस्तक देना शुरू कर दिया है। ऐसे में बड़ी मुश्किल स्कूल के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के लिए है, जिन्हें जबर्दस्त सर्दी के बीच भी इस बार स्कूल जाना होगा।

Open in App

जम्मू: भयानक सर्दी के बीच कश्मीर के हजारों स्कूली छात्रों को स्कूल जाना ही होगा। कश्मीर के स्कूल शिक्षा निदेशालय के इस आदेश में विभिन्न जिलों के उपायुक्तों के वे आदेश भी तड़का लगा रहे हैं जिसमें इन सर्दियों में बिजली के उपकरणों की बिक्री पर या तो रोक लगा दी गई है या फिर उनकी खरीद के लिए भुगतान किए गए बिल को दिखाना अनिवार्य कर दिया गया है।

स्कूल शिक्षा निदेशक तसादुक हुसैन मीर द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि कश्मीर में स्कूली शिक्षा सत्र को बदल दिए जाने के कारण कश्मीर में इस बार स्कूलों में उसी सूरत में सर्दियों की छुट्टियों की घोषणा होगी अगर तापमान शून्य से 2 या 4 डिग्री नीचे चला जाता है और मौसम स्कूल लगाने के लिए प्रतिकूल होगा।

फिलहाल जम्मू कश्मीर में दो दिनों की बर्फबारी के कारण कई इलाकों में 8वीं तक के स्कूलों में दो दिनों की छुट्टी घोषित की जा चुकी है। हालांकि उच्चतर कक्षाओं के विद्यार्थी भयानक सर्दी में भी बर्फ के बीच स्कूलों में हाजिरी लगा रहे हैं।

स्कूल पहुंचने वाले छात्रों और स्कूली स्टाफ को सर्दी के बीच कक्षाओं में पढ़ाई करनी पड़ रही है। दरअसल प्रदेश के कई जिलों के उपायुक्तों ने बिजली के उन उपकरणों की बिक्री पर कई प्रकार की पाबंदियां लगा दी हैं जिनसे घरों व स्कूलों की कक्षाओं को गर्म रखा जाता था। 

ऐसे में हालत यह है कि छात्रों के अभिभावक परेशानी में हैं। अभी तक यही होता था कि सर्दियों की शुरूआत के साथ ही स्कूलों में दो महीनों का अवकाश घोषित कर दिया जाता था पर अब पूरे केंद्र शासित प्रदेश में शिक्षा सत्र एक ही कर दिए जाने के कारण इसका खामियाजा कश्मीर के छात्रों को भुगतना पड़ रहा है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र