लाइव न्यूज़ :

कश्मीर: तीन दिन से लापता सेना के जवान जावेद वानी का नहीं मिला सुराग, परिजनों को चिंता पहले अगवा सैनिकों की तरह न हो हश्र

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: August 1, 2023 15:20 IST

कश्मीर के कुलगाम इलाके से तीन दिन पहले लापता हुए सेना जवान जावेद अहमद वानी का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। सेना लगातार वानी की तलाशी अभियान में लगी हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देकुलगाम इलाके से लापता हुए सेना के जवान जावेद अहमद वानी की नहीं मिली कोई खबरसेना तलाशी अभियान में लगी हुई है, तीन दिन पहले जवान वानी अपने घर से हुआ था लापतापरिजनों को आशंका है कि उसका भी हश्र पहले लापता हुए जवानों की तरह न हो

जम्मू: कश्मीर के कुलगाम इलाके से तीन दिन पहले लापता हुए सेना जवान जावेद अहमद वानी का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। सेना लगातार वानी की तलाशी अभियान में लगी हुई है। जानकारी के मुताबिक सेना की ओर से अभी तक जवान जावेद अहमद वानी की कोई खबर न मिलने के कारण उनकी मां का रो-रो कर बुरा हाल है।

लापता हुए जवान वानी के परिजनों ने इस बात की आशंका जताई है कि उसका भी हश्र पहले लापता हुए जवानों की तरह न हो, जिनकी आतंकियों ने हत्या कर दी थी। बताया जा रहा है कि सेना का जवान जावेद वानी लेह में तैनात था और ईद की छुट्टी पर कश्मीर के कुलगाम स्थित अपने घर आया तो 30 जुलाई को उसका कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया।

लेकिन घाटी में सक्रिय किसी भी आतंकी गुट ने अब तक जवान के अपहरण की कोई जिम्मेदारी नहीं ली है। इस कारण सेना के अधिकारी असमंजस की स्थिति हैं। सेना की माने तो लापता वानी की कार से खून के धब्बे मिले थे। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि यह खून शायद उसके द्वारा अपने अपहरण का विरोध करते हुए चोट लगने से बहा होगा।

बीते तीन दिनों से चल रही वानी की तलाश में सैंकड़ों सैनिक और डाग स्वाड के अतिरिक्त ड्रोन भी तलाश में लगाए गये हैं पर किसी को अभी तक कामयाबी नहीं मिली है। समय के बितने के साथ-साथ तरह-तरह की आशंकाएं बढ़ती जा रही हैं। यह आशंकाएं इसलिए भी बढ़ी हैं क्योंकि पिछले कुछ सालों में आतंकियों ने छुट्टी पर आने वाले कई जवानों को अगवा करने के बाद मार डाला था और कईयों को उनके घर के बाहर बुला कर हत्या कर दी थी।

सरकार रिकार्ड के अनुसार साल 2017 में आतंकियों ने कश्मीर के पहले युवा सेनाधिकारी लेफ्टिनेंट उमर फयाज को अपहृत कर मार डाला तो उसके बाद ऐसे अपहरणों और हत्याओं का सिलसिला रूका ही नहीं। सात सालों में 6 जवानों की हत्या की जा चुकी है। इनमें वर्ष 2018 में पुंछ के औरंगजेब, वर्ष 2020 में शाकिर मल्ला, वर्ष 2022 में समीर और मुख्तार अहमद भी शामिल हैं।

हालांकि आतंकवाद के शुरूआत में आतंकियों ने वर्ष 1991 में भी सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल जीएस बाली को अपहृत कर मार डाला था, जो सबसे अधिक दिल दहलाने वाली घटना थी।

टॅग्स :Kulgamजम्मू कश्मीरjammu kashmirArmy
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज