लाइव न्यूज़ :

जेडीएस को समर्थन देने को तैयार है कांग्रेस, एचडी कुमारास्वामी को ऑफर किया मुख्यमंत्री पद

By आदित्य द्विवेदी | Updated: May 15, 2018 14:57 IST

यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जेडी(एस) के मुखिया एचडी कुमारास्वामी से फोन पर बात की है। सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद सरकार बनाने में विफल रह सकती है बीजेपी।

Open in App

नई दिल्ली, 15 मईः कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है। 222 सदस्यीय विधानसभा के लिए बहुमत का जादुई आंकड़ा छूने के लिए 112 सीटों की जरूरत है। मौजूदा समीकरण के अनुसार बीजेपी 106 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। दूसरी तरफ कांग्रेस 75 और जेडी(एस) 38 सीटों पर आगे चल रही है। 1-1 सीट पर बीएसपी और केपीजीपी आगे चल रही है।

त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति में कांग्रेस पार्टी ने जेडी(एस) को समर्थन और कुमारास्वामी को मुख्यमंत्री बनने का प्रस्ताव दिया है। यूपीए मुखिया सोनिया गांधी ने जेडीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एचडी कुमारास्वामी से बात भी की है। त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति को देखते हुए कांग्रेस ने पहले ही अशोक गहलोत और गुलाम नबी आजाद को कर्नाटक भेज दिया था। 

Karnataka Result 2018 LIVE: बहुमत से चूक सकती है बीजेपी!, 17 सीटों पर मिली जीत, 89 पर लीड

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि जनादेश हमारे खिलाफ है। हम सरकार बनाने का दावा नहीं कर सकते। हम जेडी(एस) को समर्थन दे रहे हैं। सिद्धारमैया आज शाम 4 बजे राज्यपाल वाजुभाई वाला से मिलकर अपना इस्तीफा सौंपेगे।

वोट शेयर के मामले में दोपहर तीन बजे तक कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। कांग्रेस का वोट शेयर 38 प्रतिशत है लेकिन उसकी सीटें लगभग आधी रह गई हैं। बीजेपी का वोट शेयर 36.4 और 18.2 प्रतिशत के साथ जेडीएस तीसरे स्थान पर है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018सिद्धारमैयासोनिया गाँधीएचडी देवगौड़ाएचडी कुमारस्वामीजनता दल (सेकुलर)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसोनिया गांधी गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती, माइनर सर्जरी की तैयारी

भारतKarnataka: कैबिनेट मंत्री डी. सुधाकर का निधन, 66 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा; राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

भारतजब सोनिया गांधी ने राहुल के प्रस्ताव को रोका

भारतKarnataka: बेंगलुरु में दीवार गिरने से हुई जनहानि पर पीएम मोदी ने जताया शोक, पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान; अब तक 7 की मौत

भारतपीएम मोदी ने कर्नाटक में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का किया उद्घाटन, सीएम सिद्धारमैया ने ज्ञापन लिख मांगी मदद; जानें पूरा मामला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज