लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक सरकार मंदिरों को अपने कार्यकर्ताओं को ‘सौंपने’ की योजना बना रही: कांग्रेस

By भाषा | Updated: December 31, 2021 17:01 IST

Open in App

बेंगलुरु, 31 दिसंबर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि प्रस्तावित कानून का उद्देश्य हिंदू मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करना है। वहीं कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उन्हें बेचने या पार्टी कार्यकर्ताओं को सौंपने की योजना बना रही है।

हिंदू मंदिरों को राज्य के नियंत्रण से मुक्त करने की योजना के साथ, मुख्यमंत्री ने इस सप्ताह की शुरुआत में घोषणा की थी कि उनकी सरकार मंदिरों को उन कानूनों और नियमों से मुक्त करने के उद्देश्य से एक कानून लाएगी जो वर्तमान में उन्हें नियंत्रित करते हैं। बोम्मई ने एक सवाल के जवाब में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम किसी को मंदिर नहीं सौंप रहे हैं, हम केवल उन्हें सरकारी व्यवस्था से मुक्त कर रहे हैं।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘यह स्पष्ट है कि मंदिरों पर डी के शिवकुमार (प्रदेश कांग्रेस प्रमुख) के विचार हिंदू उपासकों और मंदिर जाने वालों की भावनाओं के खिलाफ हैं।’’

प्रस्तावित कानून पर विरोध जताते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार ने भाजपा नेतृत्व वाली सरकार पर हिंदू मंदिरों को उसके कार्यकर्ताओं को सौंपने का प्रयास करने का आरोप लगाया। शिवकुमार ने कहा, ‘‘राज्य के अधिकतर मंदिर सरकार के प्रशासन के अधीन होते हैं। इन मंदिरों में श्रद्धालु करोड़ों रुपये दान में देते है। कई मंदिरों के पास संपत्तियां भी हैं। वे उन्हें अपने (भाजपा) कार्यकर्ताओं को सौंपने जा रहे हैं।’’

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘हम भी हिंदू हैं, जो अपने धर्म और संस्कृति को मानते हैं...... वे (भाजपा) भावनात्मक मुद्दे उठाकर अपने एजेंडे को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं, हम इसकी अनुमति नहीं देंगे। मैं मुख्यमंत्री को बताना चाहता हूं, वह इस भुलावे में ना रहें कि ऐसा करने से उन्हें वोट मिलेगा।’’

शिवकुमार ने वर्षों से लागू मंदिरों की व्यवस्था में सरकार से हस्तक्षेप नहीं करने को कहा। उन्होंने कहा, ‘‘नहीं तो आप (भाजपा) जल जाएंगे। हम हिंदू विरोधी नहीं हैं, वह आप हैं। हिंदू मंदिर आपके नहीं हैं। यह इस राज्य के लोगों की संपत्ति है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘पेट्रोल, गैस और डीज़ल का इस्तेमाल बहुत संयम से करें’: पश्चिम एशिया तेल संकट के बीच मोदी का संदेश

क्रिकेटIPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर चेन्नई सुपर किंग्स पाँचवें स्थान पर पहुँची, रन चेज़ में उर्विल पटेल चमके

क्रिकेटIPL 2026: उर्विल पटेल का जलवा, CSK ने चेपॉक में LSG के खिलाफ अपना सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर बनाया

क्रिकेटचेपॉक में CSK के खिलाफ मैच के दौरान डगआउट में मोबाइल फ़ोन इस्तेमाल करते हुए कैमरे में कैद हुआ LSG का स्टाफ़, हुई कार्रवाई की मांग | Watch

भारत2027 में यूपी विधानसभा चुनाव और पूर्वांचल और पश्चिम में जाट, गुर्जर, दलित और ब्राह्मण पर सीएम योगी ने खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतकौन हैं सेंथिल कुमार और लक्ष्मी प्रिया?, तमिलनाडु सरकार ने 2 आईएएस अधिकारियों को मुख्यमंत्री विजय का सचिव नियुक्त किया

भारततमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने तिरुचिरापल्ली पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से दिया इस्तीफा, पेराम्बुर सीट रखी बरकरार

भारतसरकारी जेके लोन अस्पतालः 22 वर्षीय प्रिया महावर की मौत और नवजात शिशु जीवित?, सिजेरियन प्रसव के बाद 4 महिलाओं में से 3 की हालत अब भी गंभीर

भारतUP Cabinet Expansion: योगी मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, छह नए मंत्री हुए शामिल, दो राज्य मंत्रियों को मिला प्रमोशन

भारतबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भाजपा विधायक पर लगाया गंभीर आरोप, कार्रवाई को लेकर खड़े किए सवाल