लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक बहुमत परीक्षण: मिल गए कांग्रेस के 2 लापता विधायक, प्रतापगौड़ा पुलिस सुरक्षा में विधान सभा पहुंचाए गए

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 19, 2018 15:19 IST

बीजेपी विधायक दल के नेता बीएस येदियुरप्पा को शनिवार शाम चार बजे बहुमत साबित करना है। येदियुरप्पा को सदन में मौजूद विधायकों के आधे से एक अधिक विधायक के समर्थन की जरूरत होगी।

Open in App

बेंगलुरु, 19 मई: मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कर्नाटक के लापता बताए जा रहे विधायक आनंद सिंह एक होटल से मिले हैं। वहीं रिपोर्ट के अनुसार दूसरे लापता विधायक प्रतापगौड़ा पाटिल भी एक होटल से ही मिले हैं। दोनों विधायकों को पुलिस सुरक्षा में होटल से निकाले गये। इन दोनों विधायकों को पुलिस सुरक्षा में विधान सभा में ले जाया गया है। कर्नाटक विधान सभा में शनिवार को 220 विधायकों ने पद की शपथ ली। अभी विधान सभा साढ़े तीन बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। बहुमत परीक्षण चार बजे होगा। बीजेपी के पास 104, कांग्रेस के पास 78, जेडीएस 37, बहुजन समाज पार्टी 1 और अन्य के पास दो सीटें हैं। 

आनंद सिंह विजयनगर (बेल्लारी) से दो बार विधायक रह चुके हैं। कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार के सम्पर्क में थे। खदान कारोबारी आनंद सिंह शपथ ग्रहण के बाद विधायक पद से इस्तीफा दे सकते हैं। आनंद सिंह साल 2008 से 2013 तक बीजेपी की येदियुरप्पा सरकार में मंत्री रह चुके हैं। आनंद सिंह ने जनवरी 2018 में बीजेपी छोड़ दी और कांग्रेस में शामिल हो गये। आनंद सिंह को नवंबर 2013 में गिरफ्तार किया गया था। मार्च 2015 में उन्हें सशर्त जमानत मिली थी। आनंद सिंह 16500 करोड़ रुपये के खनन घोटाले में जनार्दन रेड्डी के साथ सह-अभियुक्त हैं। आनंद सिंह को रेड्डी बंधुओं का करीबी माना जाता है। जनार्दन रेड्डी के भाई इस चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार थे। एचडी कुमारस्वामी ने आरोप लगाया है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार आनंद सिंह को डराने के लए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का दुरुपयोग कर रही है। हालाँकि बीजेपी और मोदी सरकार ऐसे आरोपों को गलत बताती है। 

कर्नाटक फ्लोर टेस्ट LIVE: विधानसभा कार्यवाही 3.30 बजे तक स्थगित, 170 विधयाक ले चुके हैं शपथ

तो क्या देवगौड़ा को 22 साल पहले वजुभाई वाला की कुर्सी खाने की कीमत चुकानी पड़ रही है?

प्रतापगौड़ा पाटिल रायचुर के मस्की विधान सभा सीट से विधायक बने हैं। प्रतापगौड़ा खराब सेहत को बहाना बनाकर एगल्टन रिसॉर्ट से गायब हो गये। विधायकों की खरीद-फरोख्त की खबरों के बीच कांग्रेस ने अपने सभी विधायकों को इस रिसॉर्ट में रखा गया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रतापगौड़ा ने कांग्रेस से पहले बीजेपी से टिकट माँगा था लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला। साल 2008 में प्रतापगौड़ा बीजेपी के टिकट पर विधायक बने थे। इस बार वो कांग्रेस के टिकट पर सदन में पहुंचे हैं।   

बीएस येदियुरप्पा बने कर्नाटक के सीएम, शपथ ग्रहण से 16 मिनट पहले राहुल ने किया ये ट्वीट

कर्नाटक की 224 विधान सभा सीटों में से 222 विधान सभा सीटों के लिए 12 मई को मतदान हुआ था। 15 मई को चुनाव के नतीजे आए। बीजेपी को 104 सीटों पर  जीत मिली। कांग्रेस को 78 और जेडीएस को 37 सीटों पर जीत मिली। जेडीएस की साझीदार बहुजन समाज पार्टी को एक सीट पर जीत मिली। एक सीट पर केपी जनता पार्टी और एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार को जीत मिली। चुनाव परिणाम की अंतिम घोषणा से पहले ही कांग्रेस ने जीडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी को समर्थन देने की घोषणा कर दी। कांग्रेस की घोषणा के बाद बीजेपी के सीएम पद के उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा राज्यपाल वजुभाई वाला से मिले और सबसे बड़ा दल होने के नाते सरकार बनाने का दावा पेश किया। 

राज्यपाल वजुभाई वाला ने 16 मई की रात बीएस येदियुरप्पा को सरकार बनाने का न्योता दिया। कांग्रेस और जेडीएस ने वजुभाई वाला के इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की। कांग्रेस और जेडीएस ने सर्वोच्च अदालत में दावा किया कि उनके पास 116-117 विधायकों का समर्थन है और राज्यपाल को उन्हें मौका देना चाहिए था। सर्वोच्च अदालत की तीन जजों की पीठ ने आधी रात को मामले की सुनवाई करते हुए येदियुरप्पा के शपथ ग्रहण पर रोक लगाने से इनकार करते हुए मामले की अगली सुनवाई 18 मई को करने की बात कही। जस्टिस एके सीकरी, जस्टिस एसके बोबड़े और जस्टिस अशोक भूषण की पीठ ने कर्नाटक सरकार की तरफ से पेश वकील से राज्यपाल वजुभाई वाला को बीएस येदियुरप्पा द्वारा 15 मई और 16 मई को सौंपे गये दोनों पत्र अदालत में पेश करने का आदेश दिया था।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018विधानसभा चुनावकांग्रेसबीएस येदियुरप्पासिद्धारमैया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज