लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक चुनावः अमित शाह का कांग्रेस पर आखिरी वार, कहा 130+ सीटों पर जीत पक्की

By आदित्य द्विवेदी | Updated: May 10, 2018 16:42 IST

कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार आज आखिरी दिन है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस पर आखिरी वार किया है।

Open in App

बेंगलुरु, 10 मई 2018ः भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को बेंगलुरु में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सार्वजनिक प्रचार अभियान की समाप्ति की घोषणा की। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला। अमित शाह नेे कहा कि मैंने कर्नाटक में करीब 50 हजार किमी की यात्रा की है। और मुझे कहने में कोई संकोच नहीं है कि सिद्धारमैया सरकार आजादी के बाद से सबसे विफल सरकार है। कर्नाटक में 12 मई को विधानसभा चुनाव आयोजित किए जाएंगे और 15 मई को परिणामों की घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि हम 130 से ज्यादा सीटें जीतेंगे। (कर्नाटक विधानसभा चुनाव से जुड़ी पूरी कवरेज के लिए यहां क्लिक कीजिए)

यह भी पढ़ेंः- पीएम मोदी ने Namo ऐप के जरिए की एससी/एसटी और ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं से बात, जानें बड़ी बातें

अमित शाह की प्रेस कॉन्फ्रेंस की प्रमुख बातेंः-

- कुछ ही समय में कर्नाटक चुनाव का प्रचार बंद हो जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के हमने एक सघन जनसंपर्क अभियान समाप्त करेगी।

- हमने करीब 56 हजार बूथों में लोकसंपर्क का काम किया है। 400 से ज्यादा रैली और रोड शो किए हैं। बीजेपी के 35 से ज्यादा प्रमुख नेताओं ने अपना योगदान दिया है। आज बादामी में अंतिम और ऐतिहासिक रोड शो के साथ प्रचार समाप्त होने जा रहा है।

- कर्नाटक में मैंने करीब 50 हजार किमी. की यात्रा की है और मुझे कहने में कोई संकोच नहीं है कि सिद्धारमैया सरकार सबसे विफल सरकार साबित हुई है।

- पांच साल के अंदर 3500 से ज्यादा किसानों ने आत्महत्या की है। इनको इसकी जरा भी परवाह नहीं है। दूसरी ओर महाराष्ट्र में बीजेपी की सरकार बनने के बाद 42 प्रतिशत किसानों की आत्महत्या में गिरावट दर्ज की गई है। सरकार की कार्यप्रणाली में यही अंतर है।

- राजराजेश्वरी में कांग्रेस फर्जी मतदाता पहचान पत्र बना रही थी। बादामी में लाखों-करोड़ रुपया पकड़ा जाता है। ये चुनाव प्रभावित करने का प्रयास ना करें।

- कांग्रेस अध्यक्ष कह रहे थे कि हम जोड़ने का काम कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ उनकी पार्टी के लोग तोड़ने वाले लोगों से गठबंधन करके जीतने की जोड़-तोड़ कर रहे थे।

- चुनाव आते ही सिद्धारमैया के भाषणों में कर्नाटक की संस्कृति की बात आने लगे हैं। लेकिन उसने सिर्फ वोटबैंक और तुष्टिकरण की राजनीति की है।

- बीजेपी के मैनिफेस्टो में कर्नाटक के सारे एजेंडे शामिल किए गए हैं। हमने तय किया है कि यहां किसानों की हालत बदहाल है इसलिए 1 लाख तक के कृषि लोन को 10 दिन में ही माफ कर दिया जाएगा। इसके अलावा बीपीएल की महिलाओं को मंगलसूत्र और 25 हजार रुपये की व्यवस्था की जाएगी।

राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा?

 राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मैं जितने भी भारतीय लोगों से मिला हूं, उन सबसे अधिक भारतीय मेरी मां हैं. अगर पीएम मोदी को उन्हें कोसना पसंद है, तो अपनी खुशी के लिए वह ऐसा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह चुनाव कर्नाटक और आरएसएस की विचारधारा के बीच है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018अमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारतLok Sabha Poll 2029: विधानसभाओं में जीत से लोकसभा की पृष्ठभूमि बना रही भाजपा! 

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज