लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक चुनाव नतीजेः वरुणा सीट से सिद्धारमैया के बेटे डॉ. यतींद्र की रिकॉर्ड जीत

By आदित्य द्विवेदी | Updated: May 15, 2018 16:51 IST

माना जा रहा था कि वरुणा सीट से बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र और कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार सिद्धारमैया के बेटे डॉ. यतींद्र चुनाव लड़ेंगे। लेकिन ऐन वक्त पर विजयेंद्र का टिकट काट दिया गया।

Open in App

बेंगलुरु, 13 मईः मैसूर जिले की वरुणा हाई प्रोफाइल विधानसभा सीट पर तगड़ा मुकाबले होने की उम्मीद थी। माना जा रहा था कि वरुणा सीट से बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र और कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार सिद्धारमैया के बेटे डॉ. यतींद्र चुनाव लड़ेंगे। लेकिन ऐन वक्त पर विजयेंद्र का टिकट काट दिया गया। सिद्धारमैया यहां से साल 2008 से चुनाव लड़ रहे थे। इस चुनाव में उन्होंने अपने बेटे हाथ में मशाल थमा दी है। जो 37 साल की उम्र में राजनीतिक पदार्पण कर रहे हैं। कांग्रेस के डॉ. यतींद्र के सामने बीजेपी ने थोटाडप्पा बासवराजू और जेडीएस ने अभिषेक एस मानेगर को उतारा है।

नतीजेः- कांग्रेस के डॉ. यतींद्र ने धमाकेदार जीत दर्ज की है। ताजा रुझानों के मुताबिक डॉ. यतींद्र 96435 वोटों के साथ जीत चुके हैं। दूसरे नंबर पर जेडीएस के अभिषेक एस मानेगर हैं जिन्हें 17,841 वोट मिले हैं।

​​​​​​​वरुणा विधानसभा सीटः-

प्रत्याशी का नामपार्टी
थोटाडप्पा बासवराजूभारतीय जनता पार्टी
डॉ. यतींद्र (जीते)कांग्रेस
अभिषेक एस मानेगर (रनर-अप)जेडी (एस)

साल 2013 के चुनाव में कांग्रेस के सीएम पद के उम्मीदवार सिद्धारमैया ने कर्नाटक जन पक्ष के सिद्धालिंगास्वामी को को 10 हजार वोट के अंतर से हराया था। 2013 में इस सीट पर भयंकर 82 प्रतिशत मतदान हुआ था। वरुणा विधानसभा सीट में कुल 2 लाख 13 हजार मतदाता हैं जिसमें से 1 लाख 8 हजार पुरुष और 1 लाख पांच हजार महिलाएं शामिल हैं। इस सीट पर सेक्स अनुपात 97.5 प्रतिशत और शिक्षा दर करीब 61 प्रतिशत है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018सिद्धारमैयाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)इंडियन नेशनल काँग्रेसजनता दल (सेकुलर)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKarnataka: कैबिनेट मंत्री डी. सुधाकर का निधन, 66 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा; राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

भारतKarnataka: बेंगलुरु में दीवार गिरने से हुई जनहानि पर पीएम मोदी ने जताया शोक, पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान; अब तक 7 की मौत

भारतपीएम मोदी ने कर्नाटक में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का किया उद्घाटन, सीएम सिद्धारमैया ने ज्ञापन लिख मांगी मदद; जानें पूरा मामला

भारतकर्नाटक कांग्रेस संकटः अब्दुल जब्बार के बाद सीएम सिद्धारमैया के राजनीतिक सचिव नजीर अहमद का इस्तीफा, दिल्ली में डीके शिवकुमार और 20 विधायक?

भारतदक्षिण में हिंदी विरोधी राजनीति की जमीनी हकीकत अलग! 

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल