लाइव न्यूज़ :

लिंगायत मुद्दा: RSS प्रमुख मोहन भागवत बोले- राक्षसी प्रवृत्ति के लोग हिंदुओं को संप्रदाय में बांट रहे हैं

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: March 30, 2018 16:10 IST

राष्ट्रीय स्वयं सेवस संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि एक ही धर्म के लोगों को बांटने की कोशिश की जा रही है।

Open in App

नागपुर, 30 मार्च। कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले सिद्धारमैया सरकार के लिंगायत समुदाय पर दिए गए फैसले के बाद राजनीतिक घमासान मचा हुआ है। नेताओं की बयानबाजी के बाद अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने इस मुद्दे पर पहली बार बयान दिया है।

नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मोहन भागवत ने कहा कि एक ही धर्म के लोगों को बांटने की कोशिश की जा रही है, जो लोग इसके पीछे जिम्मेदार हैं वो राक्षसी प्रवृत्ति के तहत बांटों और राज करो की नीति अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि, हिंदुओं को संप्रदाय में बांटा जा रहा है, जो किसी भी देश और समाज के लिए घातक हो सकता है। 

इससे पहले बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने लिंगायत और वीरशैव समुदायों को अलग धार्मिक अल्पसंख्यक दर्जा देने का उद्देश्य बी एस येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री बनने से रोकना बताया था। शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था, सिद्धरमैया सरकार यह प्रस्ताव इसलिए नहीं लाई कि वे लिंगायतों से प्रेम करते हैं, बल्कि उनका मकसद येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री बनने से रोकना है। 

 अपने कर्नाटक दौरे के दौरान उन्होंने कहा, मैं कर्नाटक की जनता से कहना चाहता हूं कि अगर भाजपा का बहुमत आता है तो हम येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री बनाएंगे। येदियुरप्पा को लिंगायतों का मजबूत नेता माना जाता है।

राज्य की कैबिनेट ने हाल में केन्द्र को यह सिफारिश करने का फैसला किया था कि लिंगायतों और वीरशैवों को धार्मिक अल्पसंख्यक दर्जा दिया जाए। इस कदम को भाजपा के मजबूत लिंगायत वोट बैंक में सेंध लगाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

देखें सुबह की 10 बड़ी खबरें।

टॅग्स :मोहन भागवतआरएसएसकर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली नगर निगमः प्रवेश वाही मेयर और मोनिका पंत डिप्टी मेयर, आप-कांग्रेस बाहर?

क्राइम अलर्टनागपुर में ‘रेडिएशन’ की धमकी, संघ मुख्यालय और स्मृतिमंदिर में रेडियोएक्टिव पदार्थ डालने का दावा

भारतअयोध्या में राम मंदिर का निर्माण सामूहिक प्रयास का परिणाम?, संघ प्रमुख डाॅ. माेहन भागवत ने कहा- भारत का उत्थान सनातन धर्म के उत्थान से जुड़ा

विश्वविदेशों में बसे भारतीय प्रवासियों को देश के प्रति पूरी तरह वफादार रहना चाहिए?, दत्तात्रेय होसबाले ने कहा-संघ के मूल्यों को अपने तरीकों से आगे बढ़ाते हैं पीएम मोदी

बॉलीवुड चुस्कीनागपुर पहुंचे 'धुरंधर' रणवीर सिंह, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात, 90 मिनट रहे संघ मुख्यालय?

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट