लाइव न्यूज़ :

Karnataka Results: मांड्या विधानसभा सीट पर जेडी(एस) के एम. श्रीनिवास की धमाकेदार जीत

By आदित्य द्विवेदी | Updated: May 15, 2018 16:49 IST

मांड्या सीट से कांग्रेस ने पी. रविकुमार को मैदान में उतारा है। उन्हें टक्कर देंगे बीजेपी के एन शिवन्ना और जेडीएस के एम श्रीनिवास।

Open in App

बेंगलुरु, 15 मई: मांड्या विधानसभा क्षेत्र 'कावेरी पॉलिटिक्स' का अड्डा बन चुका है। कृषि बहुल इस क्षेत्र में सिंचाई के लिए कावेरी नदी पर बने कृष्णराज सागर डैम से पानी आता है। पिछले कुछ सालों से सूखे की वजह से डैम के जलस्तर में लगातार गिरावट देखी जा रही है। इसको लेकर माड्या वासी प्रदर्शन करते रहते हैं। लोगों का विरोध तमिलनाडु के साथ कावेरी का पानी साझा किए जाने को लेकर है। इसी वजह से इस सीट पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। कांग्रेस ने यहां से पी रविकुमार को मैदान में उतारा है। उन्हें टक्कर देंगे बीजेपी के एन शिवन्ना और जेडीएस के एम श्रीनिवास।

नतीजेः- मांड्या विधानसभा सीट से जनता दल (सेकुलर) के एम श्रीनिवास ने 69421 वोट के साथ जीत दर्ज कर चुके हैं। कांग्रेस के पी रविकुमार 47,813 वोट के साथ दूसरे नंबर पर हैं। बीजेपी के पी शिवन्ना तीसरे नंबर पर हैं।

जरूर पढ़ेंः- Karnataka Result 2018 LIVE: बीजेपी ने खोला खाता, दो पर जीत, 111 पर लीड

मांड्या विधानसभा सीटः-

प्रत्याशी का नामपार्टी
के एन शिवन्नाभारतीय जनता पार्टी
पी रविकुमार (रनर-अप)कांग्रेस
एम श्रीनिवास (जीते)जेडी (एस)

2013 विधानसभा चुनाव में यहां से कांग्रेस के टिकट पर चर्चित कन्नड़ एक्टर अमरीश ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को 42 हजार से ज्यादा वोटों से मात दी थी। पिछले विधानसभा चुनाव में कुल 68 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 2 लाख 21 हजार मतदाता हैं जिसमें से 1 लाख 9 हजार पुरुष और 1 लाख 11 हजार महिलाएं हैं। यहां सेक्स अनुपात 101 और साक्षरता दर 78 प्रतिशत है। 2008 के चुनाव में इस सीट से जनता दल सेकुलर के प्रत्याशी ने जीत दर्ज की थी।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)इंडियन नेशनल काँग्रेसजनता दल (सेकुलर)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतकांग्रेस के साथ मेरा 'जबरन विवाह' हुआ था, मुझे 'तलाक' लेना पड़ा?, खरगे के बयान पर पूर्व पीएम देवगौड़ा बोले?, वीडियो

भारतPrajwal Revanna: 2021 में रेप, 4 साल बाद फैसला?, 10 लाख जुर्माना, आजीवन कारावास, 113 गवाह और 1632 पृष्ठ आरोप-पत्र, जानें टाइमलाइन

भारतकर्नाटक अश्लील वीडियो और बलात्कार मामले में पूर्व जेडी(एस) सांसद प्रज्वल रेवन्ना दोषी करार, अदालत में रोने लगे

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज