लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक मंत्रिमंडल विस्तारः नवंबर के बाद दिखेंगे नए मंत्री?, मुख्यमंत्री सिद्धरमैया बोले-कई विधायक बनेंगे, आलाकमान से भी मिलूंगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 26, 2025 05:46 IST

Karnataka Cabinet Expansion: नयी दिल्ली की 16 नवंबर की अपनी निर्धारित यात्रा के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मुख्य रूप से पूर्व कांग्रेस नेता और वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल की एक किताब के विमोचन के लिए है।

Open in App
ठळक मुद्देKarnataka Cabinet Expansion: प्रशासन और मौजूदा घटनाक्रम के बारे में उन्हें जानकारी देना हमारा कर्तव्य है।Karnataka Cabinet Expansion: विचार-विमर्श करूंगा और उनके मार्गदर्शन के अनुसार आगे बढ़ूंगा।Karnataka Cabinet Expansion: आलाकमान ने चार महीने पहले उनसे मंत्रिमंडल का विस्तार करने के लिए कहा था।

बेलगावीः कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने शनिवार को संकेत दिया कि नवंबर के बाद राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा, जब उनकी सरकार अपना आधा कार्यकाल पूरा कर लेगी। बेलगावी में संवाददाताओं से मुखातिब सिद्धरमैया ने कहा कि कांग्रेस आलाकमान ने चार महीने पहले उनसे मंत्रिमंडल का विस्तार करने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने आलाकमान से कहा कि यह प्रक्रिया उनकी सरकार के ढाई साल पूरे होने के बाद की जाएगी। सिद्धरमैया ने कहा, “एक बार इस पड़ाव पर पहुंच जाने के बाद मैं उनके साथ विचार-विमर्श करूंगा और उनके मार्गदर्शन के अनुसार आगे बढ़ूंगा।”

नयी दिल्ली की 16 नवंबर की अपनी निर्धारित यात्रा के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मुख्य रूप से पूर्व कांग्रेस नेता और वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल की एक किताब के विमोचन के लिए है। उन्होंने कहा, “यात्रा के दौरान मैं पार्टी आलाकमान से भी मिलूंगा। राज्य के प्रशासन और मौजूदा घटनाक्रम के बारे में उन्हें जानकारी देना हमारा कर्तव्य है।” 

टॅग्स :कर्नाटकसिद्धारमैयाकांग्रेसDK Shivakumar
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टKarnataka: शादीशुदा महिला के प्रेमी संग भागने पर खौफनाक सजा, परिवार वालों ने खिलाया जहर, फिर शव को लगा दी आग

भारत'PM मोदी देशद्रोही हैं, US व्यापार सौदे में भारत को बेच दिया': राहुल गांधी ने दोहराया अपना दावा

भारतकर्नाटक कांग्रेस संकटः अब्दुल जब्बार के बाद सीएम सिद्धारमैया के राजनीतिक सचिव नजीर अहमद का इस्तीफा, दिल्ली में डीके शिवकुमार और 20 विधायक?

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

क्राइम अलर्टविलासितापूर्ण जीवन जीना है?, सहपाठी मोहंती को नकली बंदूक दिखाकर कार में बैठाया, 50000 रुपये फिरौती, बिहार, झारखंड, केरल और बेंगलुरु के रहने वाले 4 आरोपी

भारत अधिक खबरें

भारतसम्राट चौधरी बने CM, JDU के दो दिग्गज बने डिप्टी CM

भारतभाई सम्राट से मिलकर दी बधाई?, चिराग पासवान ने कहा- नीतीश कामकाज को नई ऊंचाई पर पहुंचाएंगे, वीडियो

भारतकेवल एक दल का NDA नहीं, 5 दलों का?, क्या भाजपा अपने दम पर मुख्यमंत्री बना रही है?, जानिए गिरिराज सिंह ने क्या कहा?, वीडियो

भारतSamrat Govt Oath: सम्राट चौधरी के हाथों में सूबे की कमान, बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी को मिली डिप्टी सीएम की कुर्सी

भारतअशोक मित्तल पर ईडी का शिकंजा! राज्यसभा में राघव चड्ढा की जगह उपनेता बने AAP सांसद के घर छापेमारी