लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक ने अफगानिस्तान में फंसे अपने लोगों की वापसी के लिए केंद्र से समन्वय के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया

By भाषा | Updated: August 18, 2021 20:55 IST

Open in App

अफगानिस्तान में फंसे कर्नाटक के लोगों को वापस लाने के वास्ते केंद्र सरकार के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए राज्य सरकार ने बुधवार को भारतीय पुलिस सेवा के एक वरिष्ठ अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया।सरकार की ओर से इस संबंध में जारी अधिसूचना में कहा गया है, ‘‘अफगानिस्तान में संघर्ष की स्थिति है। वहां फंसे भारत के लोगों को लाने के लिए केंद्र सरकार पहले ही एक हेल्पलाइन शुरू कर चुकी है। कर्नाटक के लोगों को वहां से सुराक्षित वापस लाने के लिए केंद्र सरकार के साथ समन्वय स्थापित करने के वास्ते अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, सीआईडी उमेश कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।’’ एक सरकारी बयान में कहा गया है कि अफगानिस्तान में फंसे कर्नाटक के लोगों के बारे में अधिकारी विदेश मंत्रालय के साथ समन्वय स्थापित करेंगे । बयान में कहा गया है कि इस संबंध में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है जहां फोन करके अथवा ई-मेल के माध्यम से जानकारी दी जा सकती है। इसमें कहा गया है कि जो सूचना आवश्यक है उनमें, सूचना देने वाले का नाम, संपर्क नंबर, पता और (अफगानिस्तान में फंसे लोगों के साथ) रिश्ता जरूरी है। इसके अलावा अफगानिस्तान में रहने वाले लोगों का नाम, उनकी मौजूदा लोकेशन, उनका व्यवसाय अथवा वहां जाने का उद्देश्य, पासपोर्ट की जानकारी, अफगानिस्तान पहुंचने की तारीख आदि की जानकारी भी आवश्यक है । बयान में कहा गया है कि ये जानकारी सीधे विदेश मंत्रालय को भी भेजी जा सकती है । इससे पहले अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद राजधानी काबुल में बदतर होती सुरक्षा स्थिति को देखते हुए भारत ने सैन्य विमान के जरिए अपने राजदूत और काबुल स्थित दूतावास के अन्य कर्मचारियों को मंगलवार को वापस बुला लिया था। इससे पहले दिन में प्रदेश के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने कहा कि कर्नाटक में कुल 339 अफगान नागरिक हैं। इनमें से 192 छात्र हैं और बासवराज बोम्मई के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार उनके वीजा के नवीनीकरण और उन्हें सुरक्षा प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार के साथ बातचीत करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्राइम अलर्टमैं अनिल शुक्ला और सुरेश आहूजा हूं?, कौन है अफगान नागरिक दिवराज हिरो?, 2009 से आ रहा भारत, गोवा में अरेस्ट

विश्वअफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा तनावः हिंसा से मैं चिंतित हूं, मासूम को मार रही पाक सेना?, ब्रिटेन के रिचर्ड लिंडसे ने कहा- क्रूरता, ताहिर अंद्राबी बोले-राजनयिक का बयान एकतरफा

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?