लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: एबीवीपी 'नेता' ने छात्राओं का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर किया वायरल, पुलिस ने लिया हिरासत में

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 18, 2023 15:15 IST

कर्नाटक के शिवमोगा में पुलिस ने भाजपा की छात्र इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से संबंधित कथित छात्रनेता को छात्राओं का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देएबीवीपी का कथित छात्रनेता लड़कियों का अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में गिरफ्तार यह घटना शिवमोगा जिले के तीर्थहल्ली इलाके की है, जहां यह शर्मनाक घटना हुई है गौड़ा को हिरासत में लिये जाने के बाद एबीवीपी नेताओं ने पुलिस से की उसके खिलाफ सख्त एक्शन की मांग

बेंगलुरु:कर्नाटक पुलिस ने भाजपा की छात्र इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से संबंधित कथित छात्रनेता को छात्राओं का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। खबरों के अनुसार यह घटना शिवमोगा जिले के तीर्थहल्ली इलाके की है, जहां कई लड़कियों के साथ यौन संबंध बनाने का वीडियो सोशल प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। 

समाचार वेबसाइट डेक्कन हेराल्ड के अनुसार मामले में शिवमोग्गा पुलिस ने 18 जून को एबीवीपी छात्रनेता को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम प्रतीक गौड़ा बताय़ा जा रहा है और वह एबीवीपी इकाई का अध्यक्ष बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार आरोपी गौड़ा ने कॉलेज की कुछ लड़कियों के साथ यौन गतिविधि में लिप्त होने का एक वीडियो रिकॉर्ड करके, उसे ऑनलाइन पोस्ट किया है।

इस संबंध में मीडिया से बात करते हुए शिवमोगा के पुलिस अधीक्षक जीके मिथुन कुमार ने कहा, "तीर्थहल्ली में कुछ लड़कियों के साथ यौन कृत्यों में शामिल एक लड़के का एक वीडियो वायरल हुआ है। हमने उस लड़के को हिरासत में लिया है और अब एफआईआर दर्ज कर रहे हैं।" 

बताया जा रहा है कि गौड़ा को हिरासत में लिये जाने के बाद एबीवीपी नेताओं ने पुलिस से मुलाकात की और आरोपी गौड़ा के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रतीक गौड़ा को इस साल जनवरी से संगठन के कर्तव्यों से मुक्त कर दिया गया था और वह संगठन के नाम का अनुचित दुरुपयोग करके लोगों को परेशान कर रहा था।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी गौड़ा को हिरासत में लेकर अदालत में पेश किया और फिर कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में रिमांड पर रखने का आदेश दिया है।

टॅग्स :ABVPशिमोगाक्राइमCrime
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टVIDEO: नालंदा में महिला से छेड़छाड़, गैंगरेप की कोशिश, तमाशबीनों ने बनाया घिनौनी हरकत का वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?