लाइव न्यूज़ :

Karnal Lok Sabha Seat: करनाल में खिल गया कमल!, 1 लाख से ज्यादा वोटों से आगे मनोहर लाल खट्टर

By धीरज मिश्रा | Updated: June 4, 2024 13:28 IST

Karnal Lok Sabha Seat: लोकसभा चुनाव 2024 में हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर को करनाल लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाए गए।

Open in App
ठळक मुद्देमनोहर लाल खट्टर 1 लाख से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं रोहतक लोकसभा से दीपेंद्र सिंह हुड्डा 173147 वोटों से आगे चल रहे हैं10 लोकसभा सीटों पर बीजेपी-5 कांग्रेस 5 पर लीड कर रही है

Karnal Lok Sabha Seat: लोकसभा चुनाव 2024 में हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर को करनाल लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाए गए। भारतीय चुनाव आयोग द्वारा जारी रुझानों के अनुसार, मनोहर लाल खट्टर 1 लाख से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं। दोपहर 1 बजकर 8 मिनट तक खबरे लिखे जाने तक खट्टर को 400369 वोट मिले हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर कांग्रेस के उम्मीदवार दिव्यांशु बुद्धिराजा हैं। दिव्यांशु को अब तक 265842 वोट मिले।

तीसरे नंबर पर बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार हैं। इंदर सिंह को 17748 वोट मिले। यहां जानकारी के लिए बताते चले कि हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर 5 पर बीजेपी और 5 पर कांग्रेस लीड कर रही हैं। सिरसा लोकसभा सीट से शैलजा 1 लाख 70 हजार वोटों से आगे चल रही हैं, वहीं बीजेपी के अशोक तंवर दूसरे नंबर पर पीछे चल रहे हैं।

रोहतक लोकसभा से दीपेंद्र सिंह हुड्डा 173147 वोटों से आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर बीजेपी के उम्मीदवार अरविंद कुमार शर्मा पीछे चल रहे हैं। बताते चले कि फरीदाबाद सीट पर कृष्णपाल गुर्जर ने बढ़त बनाई हुई है।

एक जून को सातवें चरण के मतदान के बाद लोकसभा चुनाव 2024 संपन्न हुए। एक जून को शाम 6.30 बजे के बाद से टीवी चैनलों पर एग्जिट पोल आए। अधिकतर एग्जिट पोल में तीसरी बार मोदी सरकार बनती दिखी। लेकिन, दूसरी तरफ इस एग्जिट पोल से इंडिया गठबंधन के नेताओं ने किनारा कर लिया। इंडिया गठबंधन के नेताओं का कहना है कि वह एग्जिट पोल के आंकड़ों को नहीं मानते।

आम आदमी पार्टी से लेकर समाजवादी पार्टी, कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि 4 जून को 295 सीट जीतकर इंडिया गठबंधन की सरकार बनाएंगे। वहीं, 4 जून को जब परिणाम का पिटारा खुला तो इंडिया गठबंधन और एनडीए के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। सुबह के रूझानों के अनुसार, कभी एनडीए तो कभी इंडिया गठबंधन आगे दिखा।

टॅग्स :हरियाणामनोहर लाल खट्टरलोकसभा चुनाव परिणाम 2024लोकसभा चुनाव 2024
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

भारतHaryana Municipal Elections Result 2026: अंबाला में सैनी, पंचकूला में बंसल और सोनीपत में जैन बने मेयर, धारूहेड़ा, रेवाड़ी, सांपला में बीजेपी की जीत, कांग्रेस साफ?

भारतहरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा का गढ़ सांपला नगर समिति के अध्यक्ष पर भाजपा का कब्जा?, धारूहेरा से भाजपा उम्मीदवार सत्यनारायण 9392 वोट से जीते?

भारतसोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया, अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट

भारतHaryana Local Body Election Results 2026: पंचकुला में 20 में से 10 सीट पर बीजेपी की जीत, वार्ड 1 में भाजपा की परमजीत कौर 2,358 वोटों से जीतीं, देखिए सभी 10 वार्ड विजेता सूची

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज