लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस से गुलाम नबी के बाद कर्ण सिंह हो सकते हैं 'आजाद', जानिए पीएम मोदी को किस वजह से कहा धन्यवाद

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 16, 2022 18:49 IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कर्ण सिंह ने कहा कि वह 1967 से कांग्रेस से जुड़े हुए हैं लेकिन अब उनसे कोई संपर्क नहीं करता है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्ण सिंह ने कहा कि मैं कांग्रेस में हूं लेकिन कोई संपर्क नहीं है, कोई मुझसे कुछ नहीं पूछता।उन्होंने कहा कि मैं अपना काम खुद करता हूं।सिंह ने कहा कि पिछले 8-10 वर्षों में, मैं संसद में नहीं रहा, मुझे कार्य समिति से हटा दिया गया।

नई दिल्ली: गुलाम नबी आजाद के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कर्ण सिंह के पार्टी से संबंध तनावपूर्ण होते दिख रहे हैं। सिंह ने समाचार एजेंसी एएनआई से पार्टी के साथ अपने मतभेदों का खुलासा करते हुए कहा, "मैं 1967 में कांग्रेस में शामिल हुआ था। लेकिन पिछले 8-10 वर्षों में, मैं संसद में नहीं रहा, मुझे कार्य समिति से हटा दिया गया। हां, मैं कांग्रेस में हूं लेकिन कोई संपर्क नहीं है, कोई मुझसे कुछ नहीं पूछता। मैं अपना काम खुद करता हूं।" 

उन्होंने कहा, "पार्टी के साथ मेरे संबंध अब लगभग शून्य हैं।" वहीं, अपनी पार्टी की आलोचना के बीच कर्ण सिंह ने महाराजा हरि सिंह के जन्मदिन को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांगों पर ध्यान देने के लिए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी धन्यवाद दिया। सिंह ने कहा, "मैं खुश हूं। काफी मशक्कत के बाद ऐसा हुआ। मैं जम्मू की युवा पीढ़ी को बधाई देता हूं जिन्होंने प्रयासों को आगे बढ़ाया।"

वरिष्ठ नेता कर्ण सिंह ने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा, "उन्होंने इसे एक साथ किया, किसी ने विरोध नहीं किया। जब मेरे बेटे अजातशत्रु और विक्रमादित्य विधान परिषद के सदस्य थे, तो उन्होंने सदन में छुट्टी के बारे में एक प्रस्ताव पारित किया था। इसे किसी ने आगे नहीं बढ़ाया। मैं प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं, मैंने भी उन्हें इसके लिए लिखा था।"

टॅग्स :कांग्रेसगुलाम नबी आजाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज