लाइव न्यूज़ :

भाजपा पर कपिल सिब्बल का कटाक्ष- पहले भ्रष्टाचारियों पर हमला करो और फिर उन्हें गले लगाओ

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 3, 2023 11:43 IST

Open in App
ठळक मुद्देअजित पवार ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार में रविवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लीराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के आठ अन्य नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली थीप्रधानमंत्री मोदी ने पिछले महीने अमेरिकी कांग्रेस में अपने संबोधन में कहा था "लोकतांत्रिक भावना के विकास में भारत लोकतंत्र की जननी है।"

नई दिल्ली: कपिल सिब्बल ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता अजित पवार और आठ अन्य को एकनाथ शिंदे नीत महाराष्ट्र सरकार में शामिल किए जाने को लेकर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर कटाक्ष करते हुए कहा, "पहले भ्रष्टाचारियों पर हमला करो और फिर उन्हें गले लगाओ।" 

सिब्बल ने ट्वीट किया, "पहले भ्रष्टाचारियों पर हमला करो, फिर भ्रष्टाचारियों को गले लगाओ। पहले उनकी जांच की गारंटी लें, फिर उनके समर्थन की वारंटी लें। जांच भी स्थगित। अब से ईडी (प्रवर्तन निदेशालय), सीबीआई (केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो) का कोई तनाव नहीं। कुछ सुनी सुनाई सी बात लगती है? लोकतंत्र की जननी अपना काम कर रही है।" 

गौरतलब है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता अजित पवार ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार में रविवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली, वहीं पार्टी के आठ अन्य नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली थी। 

सिब्बल ने रविवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता अजित पवार के महाराष्ट्र सरकार में शामिल होने को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि शायद इसी "लोकतंत्र की जननी" का उन्होंने (मोदी ने) अमेरिकी संसद में अपने संबोधन में उल्लेख किया था। प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले महीने अमेरिकी कांग्रेस में अपने संबोधन में कहा था "लोकतांत्रिक भावना के विकास में भारत लोकतंत्र की जननी है।"

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :कपिल सिब्बलअजित पवारBharatiya Janata Partyएकनाथ शिंदे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतशिवसेना विवाद: हम तारीख तय करेंगे, पहले आप अपने लोगों को मीडिया में जाने और गैर-जिम्मेदाराना बयान देने से रोकें, सुप्रीम कोर्ट सख्त, एकनाथ शिंदे-उद्धव ठाकरे गुट से नाराज?

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

भारतNashik-Trimbakeshwar Kumbh Mela 2027: अखाड़े को 5 करोड़ और छोटे अखाड़े को 15 लाख रुपये मिलेंगे?, कुंभ मेला आयोजन के लिए 377 एकड़ भूमि आरक्षित

भारतएकनाथ शिंदे ने घटाया अपना काफिला, अब करेंगे EV गाड़ी का इस्तेमाल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज