लाइव न्यूज़ :

अब कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का प्रचार करेंगे कन्हैया कुमार

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 29, 2019 03:05 IST

दिग्विजय सिंह ने कहा कि कन्हैया पर टुकड़े-टुकड़े के नारे का झूठा आरोप लगाया गया है. एक चैनल ने भाजपा और आरएसएस के लड़कों को खड़ा करके टुकड़े-टुकड़े के नारे लगवाएं और दूसरों को बदनाम किया.

Open in App

पूर्व मुख्यमंत्री और भोपाल संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं कन्हैया कुमार का समर्थक हूं. वह 8 एवं 9 मई को मेरा चुनाव प्रचार करने आएंगे. उन्होंने कहा कि टुकड़े-टुकड़े के नारे का उन पर झूठा आरोप लगाया गया था. 

कांग्रेस उम्मीदवार ने यह बात 28 अप्रैल को भाकपा कार्यालय में आयोजित किए गए संवाद के दौरान कही. उन्होंने कहा कि  भाकपा को विचारधारा की लड़ाई लड़ने वाली पार्टी है. उन्होंने कहा कि मेरी यह मान्यता है कि यूपीए 1 के बाद हम जीते क्योंकि लेफ्ट हमारे साथ था. कांग्रेस एक इंद्रधनुष की तरह हैं, इसके लेफ्ट, सेंटर सब हैं. सिंह ने कहा कि मैं कन्हैया कुमार का समर्थक हूं और उन्हें खुलेआम समर्थन देता हूं. 8 और 9 मई को वे प्रचार करने भोपाल आ रहे हैं. 

दिग्विजय सिंह ने कहा कि कन्हैया पर टुकड़े-टुकड़े के नारे का झूठा आरोप लगाया गया है. एक चैनल ने भाजपा और आरएसएस के लड़कों को खड़ा करके टुकड़े-टुकड़े के नारे लगवाएं और दूसरों को बदनाम किया. सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी और कार्ल मार्क्स में थोड़ा सा ही फर्क था. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने भोपाल लोकसभा चुनाव में दिग्विजय सिंह का मसर्थन करने की बात कही है.  सिंह ने कहा कि लिखने-पढ़ने में कांग्रेस कमजोर है.आज सोच विचार लिखने पढ़ने में हम प्रेरणा लेते हैं. पंडित नेहरू  के बाद कांग्रेस में लिखना-पढ़ना कम हो गया. भाजपा के लोग कहते हैं अगर इस बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बन गए तो अगली बार चुनाव नहीं होगा.यह हमारे लिए करो या मरो का प्रश्न है, इसलिए मैं आप सभी का समर्थन करता हूं.

टॅग्स :दिग्विजय सिंहकन्हैया कुमारभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभोजशाला मामले में बोले दिग्विजय सिंह, ASI रिपोर्ट में मंदिर का प्रमाण नहीं मिला

भारतकेरलम-तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव और 2000 किमी दूर भोपाल में राजनीति?, मप्र में 230 विधायक और जीतने के लिए चाहिए 58 वोट, क्यों राज्यसभा चुनाव को लेकर हलचल

भारतजब प्रभु का बुलावा आता है तो हर व्यक्ति आ जाता, अयोध्या आएंगे राहुल गांधी?, दिग्विजय सिंह ने कहा- बुलावा आएगा, तो जरूर आएंगे, क्यों नहीं आएंगे?, वीडियो

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारत'जगदंबिका पाल ओम बिड़ला से 'बेहतर' स्पीकर होंगे': भाजपा सांसद की तारीफ में बोले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह | Watch Video

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल