लाइव न्यूज़ :

कमला मिल हादसा: पब मालिकों की तलाश में निकलीं पुलिस की 5 टीमें, अवैध निर्माण के खिलाफ BMC ने खोला मोर्चा

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: December 30, 2017 17:12 IST

बीएमसी के अतिरिक्त महानिदेशक आयुक्त ने कहा है कि, जिन्‍होंने भी कानून का उल्‍लंघन किया है, हम उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे।

Open in App

कमला मिल परिसर में आग लगने की घटना का महाराष्‍ट्र सरकार और प्रशासन पर व्यापक प्रभाव पड़ा है। मुंबई में आग लगने की घटनाएं पहले भी होती रही हैं, लेकिन इस बार तेज-तर्रार कार्रवाई हो रही है। बीएमसी बीते कल ही पांच निलंबन कर चुका है। अब बीएमसी ने मिल्स के आसपास अवैध निर्माण पर हथौड़ा चलाना शुरू कर दिया है। बृह्नमुंबई नगर निगम की टीम ने घटना स्थल के आसपास किए गए अवैध निर्माण के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण को तोड़ना शुरू कर दिया है।

दूसरी ओर मामले में पुलिस One Above Pub चलाने वाले हृतेश संघवी, जिगर संघवी और अभिजीत मानका को पकड़ने के लिए कुल पांच टीमें बना दी हैं। पब मालिकों के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया है।

मामले में बीएमसी ने 25 टीम बनाकर मुंबई के लोअर परेल में रघुवंशी मिल कंपाउंड में हुए अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की है। यहां अवैध निर्माण को गिराया जा रहा है। वहीं एक टीम ने कमला मिल्‍स कंपाउंड में हुए अवैध निर्माण पर भी हथौड़ा चलाया है।

बीएमसी के अतिरिक्त महानिदेशक आयुक्त का कहना है कि, कमला मिल्‍स में लगी आग की जांच चल रही है। जिन्‍होंने भी कानून का उल्‍लंघन किया है, हम उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे। इसके अलावा मुंबई पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी करते हुए गैरइरादतन हत्या के साथ आइपीसी की अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।

गौरतलब है कि शुक्रवार को दक्षिण मुंबई के लोअर परेल इलाके के एक पब में आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य 55 घायल हुए हैं। यह हादसा रात करीब 12:30 बजे  हुआ।

टॅग्स :कमला मिल्स आगबृहन्मुंबई महानगरपालिकामुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज