लाइव न्यूज़ :

Kallakurichi Hooch Tragedy: अवैध देशी शराब पीने से 34 की मौत, 110 बीमार, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने 10-10 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया, जानें अपडेट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 20, 2024 12:45 IST

Kallakurichi Hooch Tragedy: जहरीली, अवैध देशी खराब की बिक्री करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसेवानिवृत्त न्यायाधीश बी गोकुलदास की अध्यक्षता में एक आयोग गठित करने का निर्देश दिया है। जान गंवाने वाले 34 लोगों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। मेडिकल कॉलेजों के विशेषज्ञों सहित पर्याप्त संख्या में चिकित्सकों को सेवा में लगाय़ा गया है।

Kallakurichi Hooch Tragedy: तमिलनाडु के कल्लाकुरिचि जिले में अवैध देशी शराब पीने से अबतक 34 लोगों की मौत हो गई है। जिलाधिकारी एम एस प्रशांत ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। डीएम ने कल्लाकुरिचि में बताया कि अवैध देशी शराब पीने से 110 लोग बीमार हैं और उनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा कि कल्लाकुरिचि जिले में मेथनॉल मिश्रित अवैध देशी शराब पीने से अबतक 34 लोगों की मौत हो गई। जहरीली, अवैध देशी खराब की बिक्री करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा कि अवैध देशी शराब मामले में मद्रास उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश बी गोकुलदास की अध्यक्षता में एक आयोग गठित करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने अवैध देशी शराब पीने से जान गंवाने वाले 34 लोगों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है।

जिलाधिकारी ने बताया कि हालात से निपटने के लिए निकटवर्ती सरकारी मेडिकल कॉलेजों के विशेषज्ञों सहित पर्याप्त संख्या में चिकित्सकों को सेवा में लगाय़ा गया है। इसके अलावा जीवन रक्षक प्रणाली वाली कई एम्बुलेंस भी वहां मौजूद हैं। साथ ही ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए उठाए जाने वाले कदमों को लेकर सरकार से सिफारिशें करेगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि जहरीली शराब की बिक्री करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने अवैध देशी शराब पीने से जान गंवाने वाले 34 लोगों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। इसके अलावा, उन्होंने अस्पतालों में इलाज करा रहे लोगों को 50,000 रुपये की सहायता देने की भी घोषणा की है।

मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने कहा कि राज्य के गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक इस मामले की जांच करने के बाद एक रिपोर्ट भी पेश करेंगे। जिलाधिकारी प्रशांत ने कल्लाकुरिचि में पत्रकारों को बताया कि अवैध देशी शराब पीने से 100 से अधिक लोग बीमार हैं और उनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है।

तमिलनाडु के राज्यमंत्री ईवी.वेलु ने बताया कि पीड़ितों में दो महिलाएं और एक ट्रांसजेंडर भी शामिल है। जिलाधिकारी प्रशांत ने बताया कि हालात से निपटने के लिए निकटवर्ती सरकारी मेडिकल कॉलेजों के विशेषज्ञों सहित पर्याप्त संख्या में चिकित्सकों को सेवा में लगाय़ा गया है। इसके अलावा जीवन रक्षक प्रणाली वाली कई एम्बुलेंस भी वहां मौजूद हैं।

वरिष्ठ मंत्री ई.वी. वेलु ने यहां संवाददाताओं को बताया कि ऐसा नहीं माना जाना चाहिए कि द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के शासन में अवैध देशी शराब की बिक्री हुई है, बल्कि पिछली सभी सरकारों के कार्यकाल के दौरान ऐसी घटनाएं हुई हैं।

उन्होंने कहा, ''हर सरकार (चाहे वह द्रमुक हो या अन्नाद्रमुक) ने ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की है। वर्तमान सरकार भी कड़ी कार्रवाई कर रही है।'' ई.वी. वेलु ने कहा, ''राज्य सरकार इस मामले में किसी को नहीं बख्शेगी।'' वेलु और तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री एम सुब्रमण्यम प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए कल्लाकुरिचि में मौजूद हैं।

टॅग्स :Tamil Naduडीएमकेdmk
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया