लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: ईडी की तीसरे दौर की पूछताछ के लिए रवाना हुईं के. कविता, हाथों में फोन लहराते हुए बीआरएस नेता का वीडियो वायरल

By अंजली चौहान | Updated: March 21, 2023 13:48 IST

ईडी कार्यालय में जाने से पहले बीआरएस नेता को मीडिया के लोगों के सामने फोन की ब्रांडिंग करते देखा गया। कविता ने ईडी अधिकारियों को संबोधित एक पत्र भी सौंपा।

Open in App

नई दिल्ली: तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी और एमएलसी के. कविता प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर में दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तीसरे दौर की पूछताछ रवाना हुई हैं।

मंगलवार को दफ्तर पहुंचने के दौरान उन्होंने मीडिया को अपना फोन दिखाया जिसे उन्होंने ईडी के पास जमा किए हैं। ईडी कार्यालय में जाने से पहले बीआरएस नेता को मीडिया के लोगों के सामने फोन की ब्रांडिंग करते देखा गया। कविता ने ईडी अधिकारियों को संबोधित एक पत्र भी सौंपा।

गौरतलब है कि घोटाले की अवधि के दौरान उनके द्वारा उपयोग किए गए फोन के कथित विनाश के संबंध में पहले उनसे पूछताछ की थी। 

अपने पिता के. चंद्रशेखर राव के आवास से बाहर निकलते हुए कविता कार के गेट पर खड़ी हुई और हाथों में फोन लहराने लगी। इसके बाद वह कार में बैठकर ईडी दफ्तर पहुंची।

इससे पहले सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय ने उनसे करीब 10 घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ की थी और आज फिर उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है। 

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली आबकारी नीति में मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर ईडी ने कविता से पहली बार 11 मार्च को करीब 9 घंटों तक पूछताछ की थी। जिसके बाद उन्हें 16 नवंबर को तलब किया गया था।

16 मार्च को ईडी दफ्तर नहीं हुई थी पेश कविता

जानकारी के अनुसार, कविता ने मामले में ईडी की कार्रवाई के खिलाफ राहत के लिए सुप्रीम कोर्ट के समक्ष अपनी लंबित याचिका का हवाला देते हुए पिछले हफ्ते बयान नहीं दिया था।

जांच एजेंसी ने उनके दांवे को खारिज करते हुए उन्हें 20 मार्च को गवाही देने के लिए कहा। वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने 24 मार्च को उनकी याचिका पर सुनवाई करने का फैसला सुनाया। 

जानकारी के मुताबिक, 11 मार्च को जब कविता से ईडी ने पूछताछ की तो उनका सामना हैदराबाद के व्यवसायी अरुण रामचंद्रन पिल्लई द्वारा दिए गए बयानों से हुआ था। अरुण रामचंद्रन पिल्लई दिल्ली आबकारी घोटाले में आरोपी है, जो कथित रूप से कविता का करीबी है।

इसके अलावा कुछ अन्य लोग भी ममाले में शामिल हैं। ईडी ने मामले में अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी शामिल हैं। 

टॅग्स :के कवितादिल्लीप्रवर्तन निदेशालयतेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो