लाइव न्यूज़ :

'जस्ट ट्रांसफर्ड' से सामने आएगी IAS अशोक खेमका के तबादलों की कहानी सामने, नई राजनीतिक बहस को देगी जन्म!

By बलवंत तक्षक | Updated: February 23, 2020 09:14 IST

Just Transferred: The Untold Story of Ashok Khemka: अशोक खेमका पर लिखी गई यह किताब राज्य में एक नई राजनीतिक बहस को जन्म देगी. खेमका ऐसे अकेले अफसर हैं, जिन्हें हर सरकार में लगातार तबादले झेलने को मजबूर होना पड़ा है.

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा के आईएएस अफसर डॉ. अशोक खेमका के बार-बार तबादलों की कहानी जस्ट ट्रांसफर्ड: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अशोक खेमका किताब के जरिये सामने आएगी.खेमका हरियाणा के पहले ऐसे अफसर हैं, जिनके तबादलों को लेकर किताब लिखी गई है.

हरियाणा के आईएएस अफसर डॉ. अशोक खेमका के बार-बार तबादलों की कहानी जस्ट ट्रांसफर्ड: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अशोक खेमका किताब के जरिये सामने आएगी. खेमका हरियाणा के पहले ऐसे अफसर हैं, जिनके तबादलों को लेकर किताब लिखी गई है. यह किताब अगले महीने से देशभर में उपलब्ध हो जाएगी.माना जा रहा है कि खेमका पर लिखी गई यह किताब राज्य में एक नई राजनीतिक बहस को जन्म देगी. खेमका ऐसे अकेले अफसर हैं, जिन्हें हर सरकार में लगातार तबादले झेलने को मजबूर होना पड़ा है. हुड्डा सरकार के दौरान खेमका उस समय सुर्खियों में आए थे, जब रॉबर्ट वाड्रा के एक जमीन सौदे की म्यूटेशन रद्द कर दी थी.खेमका को तबादलों के जरिये दी गई यातना के इस सफर को दिल्ली की दो पत्रकारों भवदीप कंग और निमता काला ने किताब का रूप दिया है. किताब का प्रकाशन हॉर्पर कॉलिंस ने किया है. इस किताब में खेमका के सरकारों के साथ विवाद, उनसे कार छीन लेने, चार्जशीट करने और वाड्रा भूमि विवाद का विस्तार से उल्लेख किया गया है. यह किताब प्रशासनिक ढांचे के अंदरूनी रूप को उजागर करेगी.खेमका सीनियर आईएएस अधिकारी होते हुए भी इस समय राजनताओं की नजर में महत्वहीन माने जाने वाले अभिलेखागार, पुरातत्व व संग्रहालय विभाग के प्रधान सचिव हैं. जस्ट ट्रांसफर्ड किताब उन सवालों के जवाब देगी, जो आम लोगों, बुद्धिजीवियों और समाज के प्रबुद्ध नागरिकों की तरफ से उठाए जाते रहे हैं. कोलकाता के एक माध्यम वर्गीय परिवार के खेमका ने आईएएस में चयन से पहले कम्प्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग में आईआईटी, खड़गपुर में टॉप किया था.

टॅग्स :हरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

भारतHaryana Municipal Elections Result 2026: अंबाला में सैनी, पंचकूला में बंसल और सोनीपत में जैन बने मेयर, धारूहेड़ा, रेवाड़ी, सांपला में बीजेपी की जीत, कांग्रेस साफ?

भारतहरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा का गढ़ सांपला नगर समिति के अध्यक्ष पर भाजपा का कब्जा?, धारूहेरा से भाजपा उम्मीदवार सत्यनारायण 9392 वोट से जीते?

भारतसोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया, अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट

भारतHaryana Local Body Election Results 2026: पंचकुला में 20 में से 10 सीट पर बीजेपी की जीत, वार्ड 1 में भाजपा की परमजीत कौर 2,358 वोटों से जीतीं, देखिए सभी 10 वार्ड विजेता सूची

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज