लाइव न्यूज़ :

शिवेसना सांसद संजय राउत की 21 अक्टूबर तक बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत, पात्रा चॉल मामले में हुए थे गिरफ्तार

By रुस्तम राणा | Updated: October 18, 2022 16:43 IST

विशेष न्यायाधीश एम. जी. देशपांडे ने भी राउत की न्यायिक हिरासत 21 अक्टूबर तक बढ़ा दी। राउत को मंगलवार को रिमांड की समाप्ति पर अदालत में पेश किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देराउत को मंगलवार को रिमांड की समाप्ति पर अदालत में पेश किया गया थाविशेष न्यायाधीश एम. जी. देशपांडे ने भी राउत की न्यायिक हिरासत 21 अक्टूबर तक बढ़ा दी हैइस दौरान अदालत में राउत ने एनसीपी नेता एकनाथ खडसे से मुलाकात की

मुंबई: पात्रा चॉल मामले में गिरफ्तार हुए शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) सांसद संजय राउत की मंगलवार को न्यायिक हिरासत 21 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है। इसके बाद फिर विशेष अदालत उनकी जमानत को लेकर सुनवाई जारी रखेगी। ईडी ने शिवसेना के कद्दावर नेता को गिरफ्तार किया था। विशेष न्यायाधीश एम. जी. देशपांडे ने भी राउत की न्यायिक हिरासत 21 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। राउत को मंगलवार को रिमांड की समाप्ति पर अदालत में पेश किया गया था।

इस दौरान अदालत में राउत ने एनसीपी नेता एकनाथ खडसे से मुलाकात की, जो प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा उनके खिलाफ दर्ज धन शोधन मामले के सिलसिले में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए वहां आए थे। दोनों नेताओं ने संक्षेप में बात की, इस दौरान राउत को खडसे को यह कहते हुए सुना गया कि वह जल्द ही जेल से बाहर होंगे।

राउत के खिलाफ मामला पात्रा चॉल के पुनर्विकास और शिवसेना नेता की पत्नी और सहयोगियों से संबंधित वित्तीय लेनदेन में कथित वित्तीय अनियमितताओं से संबंधित है। मंगलवार को राउत के वकील अशोक मुंदरगी ने अपनी प्रत्युत्तर दलीलें पूरी कीं, इस दौरान उन्होंने अदालत को बताया कि ईडी द्वारा राउत के खिलाफ लगाए गए आरोप स्वाभाविक रूप से अविश्वसनीय थे और उन पर भरोसा नहीं किया जा सकता।

मुंदरगी ने अदालत को बताया कि कथित लेनदेन 2008 से 2012 तक के हैं। उन्होंने कहा, एक दशक हो गया है और आरोप केवल 3.85 करोड़ रुपये का है। ईडी की ओर से पेश हुए अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल अनिल सिंह ने मुंदरगी द्वारा दी गई कुछ नई दलीलों का विरोध करने के लिए अतिरिक्त समय मांगा। अदालत ने सहमति जताते हुए आगे की सुनवाई के लिए 21 अक्टूबर की तारीख तय की और राउत की न्यायिक हिरासत तब तक के लिए बढ़ा दी।

टॅग्स :संजय राउतप्रवर्तन निदेशालयशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत'ED सरकार के इशारे पर काम कर रही', PMLA मामले में जमानत के बाद बोले रॉबर्ट वाड्रा- "मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं"

भारतशिवसेना विवाद: हम तारीख तय करेंगे, पहले आप अपने लोगों को मीडिया में जाने और गैर-जिम्मेदाराना बयान देने से रोकें, सुप्रीम कोर्ट सख्त, एकनाथ शिंदे-उद्धव ठाकरे गुट से नाराज?

भारत'उलटी पड़ेगी ये कार्रवाई': ED द्वारा पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ़्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल

भारतआसमान से नोटों की बारिश; ईडी ने पंजाब के सीएम मान के OSD के सहयोगियों के घर मारा छापा, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज