लाइव न्यूज़ :

JNU हिंसाः अपराध शाखा की टीम पहुंची, छात्रों ने किया कक्षा का बहिष्कार

By भाषा | Updated: January 13, 2020 15:37 IST

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि जिन नौ लोगों की पहचान की गई थी उसमें पंकज मिश्रा भी शामिल था और दिल्ली पुलिस ने अपनी पूर्व की प्रेस कॉन्फ्रेंस में उसका नाम भी लिया था। वह भी जांच में शामिल हुआ। एक टीवी न्यूज चैनल के स्टिंग ऑपरेशन में नजर आए अक्षत अवस्थी और रोहित शाह को भी जांच में शामिल होने के लिए नोटिस भेजे गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने सोशल मीडिया पर हमले के साझा किए गए वीडियो में नकाबपोश युवती की पहचान हुई है।वह चेक शर्ट पहनी हुई, हल्का ब्लू स्कार्फ लगाए हुए और हाथों में लाठी लिए हुई नजर आयी थी।

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की एक टीम पांच जनवरी को कैंपस में हमले की जांच के लिए जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) पहुंची।

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि जिन नौ लोगों की पहचान की गई थी उसमें पंकज मिश्रा भी शामिल था और दिल्ली पुलिस ने अपनी पूर्व की प्रेस कॉन्फ्रेंस में उसका नाम भी लिया था। वह भी जांच में शामिल हुआ। एक टीवी न्यूज चैनल के स्टिंग ऑपरेशन में नजर आए अक्षत अवस्थी और रोहित शाह को भी जांच में शामिल होने के लिए नोटिस भेजे गए हैं।

इसके अलावा पुलिस ने सोशल मीडिया पर हमले के साझा किए गए वीडियो में नकाबपोश युवती की पहचान हुई है। वह चेक शर्ट पहनी हुई, हल्का ब्लू स्कार्फ लगाए हुए और हाथों में लाठी लिए हुई नजर आयी थी। पुलिस ने बताया कि छात्रा को भी जांच में शामिल होने के लिए नोटिस भेजा गया है। उसका फोन शनिवार रात से ही स्विच ऑफ है । 

जेएनयू में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने फीस वृद्धि के मुद्दे को लेकर किया कक्षाओं का बहिष्कार

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने सोमवार को फीस वृद्धि के मुद्दे पर प्रशासन के साथ टकराव के बीच कक्षाओं का बहिष्कार किया। कक्षाएं सोमवार को शुरू होने वाली थीं लेकिन सामूहिक बहिष्कार के कारण शुरू नहीं हो पायीं।

छात्र संघ ने कहा था कि वह हॉस्टल की बढ़ी हुई फीस का नहीं बल्कि बस ट्यूशन फीस का ही भुगतान करके पंजीकरण सुनिश्चित करेगा लेकिन जब उसने देखा कि प्रशासन ने कई विद्यार्थियों के लिए पंजीकरण पोर्टल बंद कर दिया है तो उन्होंने अपना फैसला स्थगित कर दिया। शिक्षक संघ ने भी फीस वृद्धि और पांच जनवरी की हिंसा समेत कई मुद्दों पर अकादमिक विषयों में असहयोग का आह्वान किया है। शिक्षक और विद्यार्थी कुलपति एम जगदीश कुमार को बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं। 

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)मोदी सरकारदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारत'ED सरकार के इशारे पर काम कर रही', PMLA मामले में जमानत के बाद बोले रॉबर्ट वाड्रा- "मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं"

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज