लाइव न्यूज़ :

JNU Violecnce: जेनयू कैंपस छोड़कर जाने लगे छात्र-छात्राएं, कहा- विश्वविद्यालय का माहौल खौफनाक है

By एएनआई | Updated: January 6, 2020 13:08 IST

कल रविवार शाम जेनयू कैंपस में कुछ नाकाबपोश बदमाश लाठियों और हथियारों के साथ घुसे थे। जिन्होंने छात्रों पर हमलाकर बुरी तरह घायल कर दिया, हमले में कई छात्रों को गंभीर चोटें आई थी।  इस बीच कैंपस में बढ़ता तनाव देख कुछ छात्र आज विश्विद्यालय खाली करके जा रहे हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देजेनयू कैंपस में बढ़ता तनाव देखकर छात्र विश्विद्यालय खाली करके जा रहे हैं। राजनीतिक पार्टीयों के नेताओं ने छात्रों पर हुए हमले की निंदा की।हमले में विश्वविद्यालय के 18 से ज्यादा छात्र बुरी तरह से घायल हो गए थे।

​​​​​रविवार शाम जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में कुछ नाकाबपोश बदमाश कैंपस में घुस गए थे। जिन्होंने छात्रों पर लाठियों और हथियारों से हमलाकर बुरी तरह घायल कर दिया, हमले में कई छात्रों को गंभीर चोटें आई थी।  इस बीच कैंपस में बढ़ता तनाव देखकर छात्र-छात्राएं हॉस्टल खाली करके जा रहे हैं। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक एक छात्र ने कैंपस खाली करने का कारण बताया कि 'बाहरी लोगों ने विश्वविद्यालय में घुसकर सभी पर हमला कर दिया था, जो भी अंदर कैंपस में था और इस समय विश्विद्यालय में माहौल बहुत खतरनाक है।' एक शोधार्थी छात्र ने बताया 'लोग बाहर से लोहे की छड़ियां, लाठियां और हथियारों के साथ अंदर घुसे। जिसके बाद अब भी विश्विविद्यालय में स्तिथि भंयकर बनी हुई है। इसलिए अब मैं कैंपस खाली करके जा रहा हूं।' 

साथ ही दिल्ली पुलिस ने कल हुई हिंसक घटना के संबंध में एफआईआर दर्ज कर ली है। इसके अलावा घटना में घायल हुए 23 छात्रों को अस्पताल से रिहा कर दिया गया है। जेएनयू हमले में कई विभाग के सदस्य और छात्रों को गंभीर चोटें आईं,  जिसकी कई राजनीतिक पार्टी ने भी कड़े शब्दों में निंदा की है।

कल रविवार शाम को कुछ नाकाबपोश बदमाशों ने जेनयू कैंपस में घुसकर छात्रों और प्रोफेसर पर हमला कर दिया था। जिसमें विश्वविद्यालय के 18 से छात्रों से ज्यादा बुरी तरह से घायल हो गए थे। साथ ही जेएनयू की छात्र संघ अध्यक्ष आइशी घोष को चोटें आईं। जिसके बाद सभी को एम्स के ट्रामा सेंटर भर्ती किया गया था। 

जेनयू प्रशासन और राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने छात्रों पर हुए हमले की निंदा की और पुलिस से अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह