लाइव न्यूज़ :

J&K:पुलिस और सुरक्षाबलों के साझा अभियान में 24 घंटे में 7 आतंकवादी मार गिराए गए, सर्च ऑपरेशन जारी

By अनिल शर्मा | Updated: June 20, 2022 12:15 IST

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा, कुपवाड़ा मुठभेड़ में रविवार दो आतंकवादी मारे गए थे। वहीं सोमवार को भी 2 और आतंकवादी मारे गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकुपवाड़ा में सोमवार सुबह सुरक्षाबलों ने दो और आतंकवादी को मार गिराएवहीं पुलवामा में भी सोमवार को एक आतंकवादी को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दियाजम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों ने ये साझा अभियान एक आतंकवादी के खुलासे के बाद शुरू किया

श्रीनगरः  कश्मीर में पुलिस और सुरक्षाबलों के संयुक्त अभियान में सोमवार को दो अलग-अलग मुठभेड़ों में तीन आतंकवादी मारे गए।इसी के साथ पिछले 24 घंटे में मारे गए आतंकवादियों की संख्या बढ़कर सात हो गई है।  कुपवाड़ा पुलिस ने कुपवाड़ा के लोलाब इलाके में एक गिरफ्तार आतंकवादी शौकत अहमद शेख के खुलासे पर सेना के साथ संयुक्त आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया था।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा, कुपवाड़ा मुठभेड़ में रविवार दो आतंकवादी मारे गए थे। वहीं सोमवार को भी 2 और आतंकवादी मारे गए हैं। अब तक कुपवाड़ा मुठभेड़ में कुल 4 आतंकवादी मारे गए हैं जिनके पास से आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है। 

 पुलिस प्रवक्ता ने ट्वीट किया, ‘‘कुपवाड़ा में जारी मुठभेड़ संबंधी ताजा जानकारी: शौकत समेत दो और आतंकवादी मारे गए। अब तक चार आतंकवादी मारे जा चुके हैं। उनके पास से आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। तलाश जारी है। आगे की जानकारी दी जाएगी।’’

इस बीच पुलवामा जिले में एक अन्य मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने पुलवामा के चटपोरा इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था, जिसके बाद वहां मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। अभियान अभी जारी है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीJammu
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज