लाइव न्यूज़ :

Jharkhand Excise Department: नौकरी ने ली जान?, 14 अभ्यर्थियों की मौत!, 583 पद और 500000 आवेदन, दौड़ में 300 बेहोश, जानें कारण

By एस पी सिन्हा | Updated: September 14, 2024 17:37 IST

Jharkhand Excise Department: बहाली दौड़ के दौरान पलामू में अब तक सबसे ज्यादा पांच युवाओं की मौत हुई है। हजारीबाग, रांची, गिरिडीह, पूर्वी सिंहभूम और साहिबगंज में दौड़ के दौरान अभ्यर्थियों की जान गई है।

Open in App
ठळक मुद्देJharkhand Excise Department: 10 सितंबर से फिर दौड़ शुरू कराई गई।Jharkhand Excise Department: 22 अगस्त से दौड़ प्रतियोगिता कराई जा रही है।Jharkhand Excise Department: सिपाही के 583 पदों पर बहाली हो रही है।

रांचीः झारखंड उत्पाद विभाग में सिपाही की बहाली के लिए चल रही दौड़ प्रतियोगिता में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को भी एक और अभ्यर्थी की मौत हो गई। मृतक जमशेदपुर के बर्मामाइंस का रहने वाला मुरामुल्ला सूर्या उर्फ बाला है। वह रांची में 12 सितंबर को बहाली प्रक्रिया के दौरान दौड़ लगाते हुए बेहोश हो गया था। इसके बाद उसे रांची रिम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई। इसके साथ ही सिपाही नियुक्ति की दौड़ के दौरान जान गंवाने वाले अभ्यर्थियों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है।

बता दें कि राज्य में उत्पाद विभाग में सिपाही के 583 पदों पर बहाली हो रही है। इसके लिए राज्य के 5 लाख से भी ज्यादा युवाओं ने आवेदन किया है। इनमें स्नातक, स्नातकोत्तर और अन्य उच्च डिग्रीधारी युवा भी शामिल हो रहे हैं। जबकि इसके लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास का ही है। नियुक्ति के लिए शारीरिक परीक्षा के तहत अलग-अलग जिले में बीते 22 अगस्त से दौड़ प्रतियोगिता कराई जा रही है।

इसमें पुरुष अभ्यर्थियों के लिए एक घंटे में 10 किलोमीटर और महिलाओं लिए 40 मिनट में पांच किलोमीटर की दौड़ पूरी करने की शर्त रखी गई है। यह कठिन दौड़ पूरी करने में अब तक 300 से भी ज्यादा अभ्यर्थी बेहोश हुए हैं। सरकार ने अभ्यर्थियों की मौत और बेहोश होने की घटनाओं को देखते हुए नियुक्ति प्रक्रिया पांच दिनों तक स्थगित कर दी थी।

बाद में नियमों में थोड़ी तब्दीली के साथ 10 सितंबर से फिर दौड़ शुरू कराई गई। बहाली की दौड़ के दौरान पलामू में अब तक सबसे ज्यादा पांच युवाओं की मौत हुई है। इसके अलावा हजारीबाग, रांची, गिरिडीह, पूर्वी सिंहभूम और साहिबगंज में दौड़ के दौरान अभ्यर्थियों की जान गई है।

हालांकि इन मौतों के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कोरोना काल में लिए वैक्सीन को जिम्मेवार ठहराया है। उन्होंने कहा है कि कोरोना वैक्सीन से लोगों का इम्यून सिस्टम कमजोर हो गया। जिसके कारण बड़ी संख्या में युवाओं की मौत हो रही है।

टॅग्स :झारखंडहेमंत सोरेनRanchi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा अक्षत कुमार ने लगाई फांसी?, छात्रावास के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

क्राइम अलर्ट50 वर्षीय शिक्षक शंकर प्रसाद ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर राज खुला?

भारतIQAC Meeting: शैक्षणिक, अनुसंधान एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता सर्वोच्च प्राथमिकता

भारतकौन थे माधव लाल सिंह?, 73 वर्ष में निधन

क्राइम अलर्ट2017 में 16 साल की लड़की से रेप, 2022 में पीड़िता की हो गई शादी, 40 वर्षीय एएसआई करता था ब्लैकमेल, अश्लील वीडियो क्लिप का इस्तेमाल कर धमकाता था

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र