लाइव न्यूज़ :

झारखंड चुनावः पहले यहां था नक्सलवाद का प्रकोप, जिसे बीजेपी सरकार ने किया समाप्त

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 22, 2019 20:49 IST

झारखंड चुनाव: जेपी नड्डा ने कहा कि कई वर्षों से पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने की मांग हो रही थी। पीएम मोदी ने ये काम पूरा किया तो झारखंड सरकार ने भी पिछड़ा वर्ग आयोग और अनुसूचित जाति आयोग बनाए।

Open in App

झारखंड चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) जमकर प्रचार कर रही है। शुक्रवार (22 नवंबर) को पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जीपी नड्डा ने प्रदेश के लातेहार में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने प्रदेश में भ्रष्टाचार की संस्कृति को खत्म कर समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास को पहुंचाने का कार्य किया है। मुझे पूर्ण विश्वास है की जनता पुनः पार्टी को प्रचंड बहुमत देगी।

उन्होंने कहा कि पहले झारखंड में नक्सलवाद का बहुत प्रकोप था। दिन-दहाड़े घटनाएं घट जाती थीं। धड़ल्ले से नक्सलवाद का प्रचार हो रहा था, लेकिन आज बीजेपी सरकार में हम कह सकते हैं कि नक्सलवाद को झारखंड की धरती से लगभग समाप्त कर दिया गया है।

जेपी नड्डा ने कहा कि कई वर्षों से पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने की मांग हो रही थी। पीएम मोदी ने ये काम पूरा किया तो झारखंड सरकार ने भी पिछड़ा वर्ग आयोग और अनुसूचित जाति आयोग बनाए। पिछले 5 वर्षों में झारखंड में भ्रष्टाचार पर लगाम लगी है और विकास को गति मिली है।

नड्डा ने इससे पहले पलामू में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में प्रदेश के विकास के लिए अभूतपूर्व कार्य किए हैं, हमें यह कार्य जन-जन तक लेकर जाना है एवं विकास में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करनी है।

आपको बता दें कि झारखंड में आगामी 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरणों में मतदान कराया जाएगा। राज्य में 23 दिसंबर को मतगणना होगी। झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा की 67 सीटें नक्सल प्रभावित होने के कारण राज्य में पिछले दो विधानसभा चुनाव की तर्ज पर इस बार भी पांच चरण में ही मतदान कराया जाएगा। 

पहले चरण में 13 विधानसभा सीटों पर 30 नवंबर को मतदान होगा। इसके बाद दूसरे चरण में 20 सीटों के लिये सात दिसंबर, तीसरे चरण में 17 सीटों के लिये 12 दिसंबर को, चौथे चरण में 15 सीटों के लिये 16 दिसंबर को और पांचवें एवं आखिरी चरण में 16 सीटों के लिये 20 दिसंबर को मतदान होगा। 

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जेपी नड्डाझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतHimachal Pradesh Civic Poll Results 2026: सुंदरनगर नगर परिषद पर बीजेपी का कब्जा, 13 सीट और 9 पर मारी बाजी, कांग्रेस-निर्दलीय के पास 2-2 सीट

क्राइम अलर्टराजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा अक्षत कुमार ने लगाई फांसी?, छात्रावास के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

क्राइम अलर्ट50 वर्षीय शिक्षक शंकर प्रसाद ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर राज खुला?

भारतIQAC Meeting: शैक्षणिक, अनुसंधान एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता सर्वोच्च प्राथमिकता

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह