लाइव न्यूज़ :

Jharkhand Elections 2024: चुनाव प्रचार करने पहुंचे पीएम मोदी, कहा- झारखंड में भाजपा के पक्ष में एक बड़ी लहर चल रही है

By एस पी सिन्हा | Updated: November 10, 2024 16:14 IST

पीएम मोदी ने कहा-रोटी-बेटी-माटी की पुकार, अबकी बार भाजपा सरकार। हमने झारखंड बनाया है, हम ही झारखंड को संवारेंगे। भाजपा-एनडीए सरकार की ओर बढ़ रहा है।

Open in App

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने बोकारो पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में भाजपा के पक्ष में एक बड़ी लहर चल रही है। सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और झामुमो के षड्यंत्र से सावधान रहें। चुनाव में ये लोग बांटने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा- एक रहेंगे, तो सेफ रहेंगे। पीएम मोदी ने कहा-रोटी-बेटी-माटी की पुकार, अबकी बार भाजपा सरकार। हमने झारखंड बनाया है, हम ही झारखंड को संवारेंगे। भाजपा-एनडीए सरकार की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा ही झारखंड के विकास की असली वाहक है क्योंकि वह राज्य के निर्माण के समय से इसका समर्थन करती रही है। 

पीएम मोदी ने 2004 से 2014 तक कांग्रेस की सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय केंद्र सरकार ने झारखंड को मुश्किल से 80 हजार करोड़ रुपये दिए थे। लेकिन जब से 2014 में भाजपा की सरकार आई है, तब से झारखंड को 3 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मदद मिली है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीबों को घर, गांवों और शहरों में अच्छे रास्ते, बिजली-पानी, शिक्षा, और स्वास्थ्य सुविधाएं देने का काम किया। इसके बावजूद झारखंड में पिछले पांच सालों में झामुमो और कांग्रेस की सरकारों ने इन सुविधाओं का लाभ जनता तक नहीं पहुंचने दिया और इन्हें लूट लिया। पीएम मोदी ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कहा कि झारखंड में कुछ नेता बालू की तस्करी करके करोड़ों रुपये कमा रहे हैं, जबकि जनता को एक मुट्ठी बालू भी नहीं मिल पा रहा। 

उन्होंने वादा किया कि भाजपा-एनडीए की सरकार बनने के बाद भ्रष्टाचारियों को कड़ी सजा दिलवाने के लिए वह पूरी ताकत से लड़ेंगे। जनता के हक का पैसा सही जगह खर्च होगा, विशेष रूप से उनके बच्चों के भविष्य के लिए। साथ ही कहा कि उनकी सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि के तहत झारखंड के किसानों को सीधे उनके बैंक खातों में पैसा भेजा है, जिससे उनका सीधा लाभ हुआ है। इसके अलावा भाजपा सरकार ने हाईवे, रेलवे और एयरपोर्ट जैसे महत्वपूर्ण विकास कार्यों में भी बड़ा योगदान दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि ऐसे लोग झारखंड का विकास नहीं करेंगे, जो झारखंड राज्य के गठन के विरोधी रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि एक आंकड़ा देता हूं। इससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। 2004 से 2014 तक केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी। मैडम सोनिया गांधी सरकार चलाती थीं और मनमोहन सिंह जी को प्रधानमंत्री के रूप में बैठाया गया था। तब केंद्र सरकार ने झारखंड को 10 साल में बड़ी मुश्किल से 80,000 करोड़ रुपए दिए थे। 

उन्होंने कहा कि 10 साल बाद दिल्ली में सरकार बदली। आप सबने केंद्र में अपने सेवक मोदी को सेवा करने का अवसर दिया। हमने पिछले 10 साल में 3,00,000 करोड़ रुपए से अधिक झारखंड को दिए। हमारा प्यार 4 गुना ज्यादा है। हमारा प्यार ज्यादा है, क्योंकि झारखंड को हमने बनाया है। हम ही तो संवारेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा चाहती है कि गरीब को पक्का घर मिले। शहरों और गांवों सड़कें बनें। बिजली मिले, पानी मिले। इलाज, शिक्षा, सिंचाई और दवाई की सुविधा हो। लेकिन झामुमो सरकार में पिछले 5 साल में क्या हुआ? आपकी अपनी ये सुविधाएं कांग्रेस, झामुमो के लोगों ने लूट लिया।

इसके बाद पीएम मोदी गुमला में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे और फिर रांची में 3 किलोमीटर लंबा रोड शो किया। यह रोड शो रांची और हटिया से गुजरते हुए ओटीसी ग्राउंड से न्यू मार्केट चौक तक पहुंचा। बता दें कि पीएम मोदी का यह झारखंड का दूसरा दौरा था। इससे पहले 5 नवंबर को वह चाईबासा और गढ़वा गए थे, जहां उन्होंने कांग्रेस और झामुमो पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि यदि भाजपा की सरकार बनी तो घुसपैठ रोकने के लिए कदम उठाए जाएंगे और आदिवासी महिलाओं की जमीन वापस की जाएगी।

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2024नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपीएम मोदी ने कर्नाटक में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का किया उद्घाटन, सीएम सिद्धारमैया ने ज्ञापन लिख मांगी मदद; जानें पूरा मामला

भारतBihar: सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी होंगे शामिल? पटना में भव्य शपथ ग्रहण आज

भारतएक राष्ट्रीय सपने की राह में सरकारी व्यवधान

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो

भारतदिल्ली में निगरानी की राजनीति का धमाका?, अनिच्छुक राजनीतिक योद्धा!

भारत अधिक खबरें

भारतअधिकारियों के साथ बैठक, फाइलों पर हस्ताक्षर, सीएम बनते ही एक्शन में सम्राट चौधरी, कहा- जनता की तकलीफ दूर करिए?

भारततेजस्वी ने बिहार के नए सीएम पर कसा तंज, कहा- 'नीतीश कुमार को गद्दी से उतारने की बधाई'

भारतAAP का राघव चड्ढा के खिलाफ एक्शन, पंजाब सरकार ने छीन ली Z प्लस सुरक्षा; जानें इसके क्या मायने

भारतMP Rajya Sabha: एक सीट, 'अनेक' जातियां; दिग्गी के 'दलित कार्ड' ने कांग्रेस में छेड़ा 'जातिगत गृहयुद्ध'

भारतBihar: सम्राट चौधरी को 24वें मुख्यमंत्री के रूप में राज्यपाल ने दिलाई शपथ, मंत्रिमंडल विस्तार पर टिकी सबकी नजरें