लाइव न्यूज़ :

Jharkhand Assembly Election 2024: कांग्रेस ने झारखंड के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी, 21 नामों पर लगी मुहर; जानें किसे, कहां से मिला टिकट

By अंजली चौहान | Updated: October 22, 2024 08:06 IST

Jharkhand Assembly Election 2024: 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा के लिए चुनाव दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को होंगे, वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

Open in App

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। 21 अक्टूबर की रात कांग्रेस पार्टी ने यह लिस्ट जारी की है जिसमें 21 उम्मीदवारों को शामिल किया गया है। इस सूची में पूर्व पुलिस अधिकारी और जमशेदपुर से पूर्व लोकसभा सांसद अजय कुमार को जमशेदपुर पूर्वी निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा गया है। वह त्रिपुरा, ओडिशा और नागालैंड के लिए पार्टी के प्रभारी भी हैं।

पूर्व पुलिस अधिकारी रामेश्वर उरांव भी राज्य कांग्रेस प्रमुख का पद संभाल चुके हैं। घोषित अन्य उम्मीदवारों में शिप्ली नेहा तिर्की भी शामिल हैं, जिन्हें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित मांडर निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा गया है।

पिछले विधानसभा चुनाव में इस सीट से निर्वाचित होने के बाद पार्टी ने उन्हें फिर से नामांकित किया है। उनके पिता बंधु तिर्की झारखंड चुनाव के लिए कांग्रेस की घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष हैं।

पार्टी ने जामतरा से इरफान अंसारी, जमुंडी से बादल पत्रलेख, पोरेयाहाट से प्रदीप यादव, महगामा से दीपिका पांडे सिंह, बड़कागांव से अंबा प्रसाद साहू, रामगढ़ से ममता देवी, मांडू से जय प्रकाश पटेल, हजारीबाग से मुन्ना सिंह, बेरमो से कुमार जय मंगल को अपना उम्मीदवार बनाया है।

झरिया से पूर्णिमा नीरज सिंह, बाघमारा से जलेश्वरो महतो, जमशेदपुर पश्चिम से बन्ना गुप्ता, जगनाथपुर (एसटी) से सोना राम सिंकू, खिजरी (एसटी) से राजेश कच्छप, हटिया से अजय नाथ सहदेव, सिमडेगा (एसटी) से भूषण बारा, कोलेबिरा (एसटी) से नमन विक्सल कोंगारी और मनिका (एसटी) से रामचंद्र सिंह।

इससे पहले, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी और राहुल गांधी सहित कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के साथ-साथ कई वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के दौरान उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की। झारखंड में कांग्रेस झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के साथ गठबंधन में है और वर्तमान में पूर्वी राज्य में सत्ता साझा करती है।

झारखंड चुनाव

गौरतलब है कि झारखंड में कांग्रेस झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के साथ गठबंधन में है और वर्तमान में पूर्वी राज्य में सत्ता साझा करती है। झारखंड में चुनाव 13 नवंबर और 20 नवंबर को दो चरणों में होंगे, जबकि मतगणना 23 नवंबर को होगी। इससे पहले, कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने आगामी महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए सोमवार को अपनी बैठक की।

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2024झारखंडकांग्रेसLohardagaCongress Committee
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार