लाइव न्यूज़ :

जेईई- मेन परीक्षा : दिल्ली के दो उम्मीदवारों ने शीर्ष 18 में बनाई जगह, सात को मिला 100 परसेंटाइल

By भाषा | Updated: September 15, 2021 20:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 सितंबर राष्ट्रीय राजधानी के सात उम्मीदवारों ने जेईई-मेन परीक्षा में 100 परसेंटाइल (प्रतिशतक) प्राप्त किया है जबकि दो उम्मीदवार देशभर के उन 16 उम्मीदवारों में शामिल हैं जिन्होंने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा घोषित नतीजों में शीर्ष रैंकिंग प्राप्त की है।

इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की गई संयुक्त प्रवेश परीक्षा- मुख्य (जेईई-मेन) में दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित संस्कृति स्कूल के छात्र रुचिर बंसल शीर्ष रैंक प्राप्त करने वालों में हैं। उन्होंने बताया कि वह अपनी तीसरी कोशिश में यह मुकाम हासिल करने में सफल हुए हैं।

वहीं, दिल्ली के वसंत कुंज स्थित डीपीएस स्कूल की छात्रा काव्या चोपड़ा उन दो छात्राओं में शामिल हैं जिन्होंने देश में शीर्ष रैंक प्राप्त किया है।

दिल्ली के अन्य छात्र जिन्होंने 100 परसेंटाइल प्राप्त किया है उनके नाम प्रथम अग्रवाल, सिद्धार्थ कालरा, सुरेन, प्रवर कटारिया और रंजिम प्रबल दास हैं।

गौरतलब है कि इस साल रिकॉर्ड 44 उम्मीदवारों ने 100 परसेंटाइल प्राप्त किया है जिनमें से 18 शीर्ष रैंक पर हैं। पिछले साल 24 उम्मीदवारों ने 100 परसेंटाइल प्राप्त किया था।

इस साल जेईई-मेंस के चार संस्करणों में करीब 9.34 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। वहीं कुल 2.52 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा के सभी चारों संस्करणों में हिस्सा लिया। इस साल कुल 6.58 लाख पुरुष अभ्यर्थियों और 2.80 महिला अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतऐतिहासिक पल, नीतीश कुमार की राह पर चलेंगे नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी?

बॉलीवुड चुस्कीToaster Review: राजकुमार राव की फिल्म 'टोस्टर' हंसाएगी या बस टाइमपास? जानिए पूरा सच

भारतबिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी से क्यों खफा तेजस्वी यादव?, शैक्षणिक डिग्री को लेकर राजद ने 9 वीडियो किया शेयर, देखिए

क्राइम अलर्टअमरावती में 180 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण?, मोहम्मद अयाज के घर पर बुलडोजर कार्रवाई, वीडियो

भारत30 दिन इंतजार और ईरान में फंसे 15 कश्मीरी छात्र?, दर्द में परिवार के लोग

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली आने से पहले नीतीश कुमार दांव?, कुशवाहा, यादव और भूमिहार को सौंपी बिहार की बागडोर?

भारतअधिकारियों के साथ बैठक, फाइलों पर हस्ताक्षर, सीएम बनते ही एक्शन में सम्राट चौधरी, कहा- जनता की तकलीफ दूर करिए?

भारततेजस्वी ने बिहार के नए सीएम पर कसा तंज, कहा- 'नीतीश कुमार को गद्दी से उतारने की बधाई'

भारतAAP का राघव चड्ढा के खिलाफ एक्शन, पंजाब सरकार ने छीन ली Z प्लस सुरक्षा; जानें इसके क्या मायने

भारतMP Rajya Sabha: एक सीट, 'अनेक' जातियां; दिग्गी के 'दलित कार्ड' ने कांग्रेस में छेड़ा 'जातिगत गृहयुद्ध'