लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: कैबिनेट को लेकर जेडीएस और कांग्रेस के बीच हुआ समझौता, मिलकर लड़ेंगे 2019 का आम चुनाव

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 1, 2018 17:48 IST

कांग्रेस के समर्थन से जनता दल (सेकुलर) की कर्नाटक में सरकार बनी थी। एचडी कुमारस्वामी राज्य के मुख्यमंत्री बने। कांग्रेस नेता जी परमेश्वर उप-मुख्यमंत्री बने।

Open in App
ठळक मुद्देएचडी कुमारस्वामी ने 23 मई को कर्नाटक के सीएम पद की शपथ ली थी। कांग्रेस नेता जी परमेश्वर ने कर्नाट के उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।कर्नाटक विधान सभा की 223 सीटों में कांग्रेस के पास 79 और जेडीएस गठबन्धन के पास 38 सीटें हैं।

कर्नाटक की गठबन्धन सरकार के पार्टनर कांग्रेस और जनता दल (सेकुलर) के बीच राज्य कैबिनेट के बँटवारे को लेकर समझौता हो गया है। समझौते के अनुसार राज्य के वित्त मंत्री का पद जेडीएस के पास रहेगा। कांग्रेस नेता केसी वेनुगोपाल ने इस समझौते की घोषणा करते हुए कहा, "हम (कांग्रेस-जेडीएस) कैबिनेट विस्तार और मंत्रिमंडल के बँटवारे को लेकर सहमत हो चुके हैं। वित्त मंत्रालय जेडीएस को मिलेगा। सब कुछ तय हो चुका है।" कांग्रेस के समर्थन से जनता दल (सेकुलर) की कर्नाटक में सरकार बनी थी। एचडी कुमारस्वामी राज्य के मुख्यमंत्री बने। कांग्रेस नेता जी परमेश्वर उप-मुख्यमंत्री बने। जेडीएस और कांग्रेस ने 2019 का लोक सभा चुनाव भी मिलकर लड़ने का ऐलान किया है।

कर्नाटक विधान सभा की 224 सीटों में से 222 सीटों के लिए 12 मई को मतदान हुआ था। 15 मई को चुनाव के नतीजे आए। भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) चुनाव में सबसे बड़ा दल बनकर उभरी। बीजेपी को 104 सीटों पर जीत मिली। सत्ताधारी कांग्रेस के हाथ से गद्दी छिन गयी और उसे 78 सीटों पर जीत मिली। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ गठबन्धन करके चुनाव लड़ने वाली जनता दल (सेकुलर) को 37 सीटों पर जीत मिली और बसपा को एक सीट मिली। दो सीटें अन्य को मिलीं। 

कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला ने सबसे बड़े दल के नाते पहले बीजेपी को सरकार बनाने का न्योता दिया लेकिन बीएस येदियुरप्पा बहुमत परीक्षण के पहले ही इस्तीफा दे दिया। बीजेपी सरकार गिरने के बाद राज्यपाल ने कांग्रेस और जेडीएस गठबन्धन को सरकार बनाने का न्योता दिया। एचडी कुमारस्वामी ने 23 मई को राज्य के सीएम पद की शपथ ली। बाद में कुमारस्वामी ने ध्वनिमत से विधान सभा में अपना बहुमत भी शामिल कर दिया।

28 मई को हुए आरआर नगर विधान सभा सीट के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली। इस तरह कांग्रेस के विधायकों की संख्या 79 हो चुकी है। आरआर नगर पर 10 हजार जाली वोटर आईडी कार्ड मिलने की वजह से चुनाव टाल दिये गये  राज्य की जयनगर सीट पर बीजेपी उम्मीदवार की मौत के कारण चुनाव टाल दिये गये थे। राज्य में कुल 224 विधान सभा सीटे हैं।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018कांग्रेसजनता दल (सेक्युलर)एचडी कुमारस्वामी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज