लाइव न्यूज़ :

पंडित नेहरू की पुण्यतिथिः पीएम मोदी ने ट्विटर, राहुल गांधी ने शांति वन पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

By आदित्य द्विवेदी | Updated: May 27, 2018 10:09 IST

आज भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि है। 

Open in App

नई दिल्ली, 27 मईः आज भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 54वीं पुण्यतिथि है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शांति वन पहुंचकर पंडित नेहरू को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रविवार सुबह ट्वीट करके श्रद्धांजलि दी। 14 नवंबर 1889 को जन्मे नेहरू का देहांत 27 मई 1964 को हुआ था। 

जरूर पढ़ेंः- नेहरू के निधन पर अटल बिहारी के उद्गार, 'सूर्य अस्त हो गया, तारों की छाया में हमें अपना मार्ग ढूंढना है'

LIVE Updates:- 

- कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शांति वन पहुंचकर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री और अपने नाना पंडित जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। राहुल गांधी काफी देर तक आंख बंद करके वहां बैठे रहे। उनके साथ कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट के जरिए पंडित नेहरू को श्रृद्धांजलि दी।

जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नंवबर 1889 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद शहर में हुआ था। उनके पिता पंडित मोतीलाल नेहरू कांग्रेस पार्टी के सदस्य थे। नेहरू ने वकालत की पढ़ाई की     और उसके बाद महात्मा गांधी के साथ स्वाधीनता संग्राम में कूद गए। वो एक अच्छे राजनेता, वक्ता और लेखक थे। पंडित नेहरू आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री बने। उनका निधन 27 मई 1964 को हुआ था।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरूराहुल गाँधीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला