लाइव न्यूज़ :

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्गः दूसरे दिन भी बंद, 4,000 से अधिक वाहन फंसे, भारी जाम

By भाषा | Updated: November 8, 2019 15:02 IST

अधिकारियों ने बताया कि ऊंचाई पर स्थित क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते जम्मू क्षेत्र के पुंछ और राजौरी जिलों को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले से जोड़ने वाले मुगल रोड पर शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन भी यातायात बंद रखा गया।

Open in App
ठळक मुद्देबर्फ जमा होने और समरोली में भारी बारिश से हुए भूस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग आज लगातार दूसरे दिन बंद है।परिणामस्वरूप मार्ग में 4,000 से अधिक वाहन विभिन्न स्थानों पर फंसे हुए हैं।

भारी बर्फबारी और भूस्खलन के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग लगातार दूसरे दिन भी बंद रहा। जिसके कारण यहां 4,000 से अधिक वाहन फंस गए।

अधिकारियों ने बताया कि ऊंचाई पर स्थित क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते जम्मू क्षेत्र के पुंछ और राजौरी जिलों को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले से जोड़ने वाले मुगल रोड पर शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन भी यातायात बंद रखा गया।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘विभिन्न स्थानों पर बर्फ जमा होने और समरोली में भारी बारिश से हुए भूस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग आज लगातार दूसरे दिन बंद है।’’ परिणामस्वरूप मार्ग में 4,000 से अधिक वाहन विभिन्न स्थानों पर फंसे हुए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां फंसे वाहनों में से ज्यादातर ट्रक हैं और ये राजमार्ग पर नगरोटा, उधमपुर, रामबन, बनिहाल, सिधरा, सांबा और कठुआ क्षेत्रों में फंसे हुए हैं। अधिकारियों ने कहा कि सड़क पर बर्फबारी और फिसलन के कारण जम्मू या श्रीनगर की ओर से किसी भी वाहन को आनेजाने की अनुमति नहीं है।

वाहनों को जम्मू के बाहरी इलाके में नगरोटा ट्रैफिक चेकपोस्ट पर रोक दिया गया है। उधमपुर में भी वाहन रोके गए हैं। पीर की गली और शोपियां इलाकों में भारी बर्फबारी के कारण मुगल रोड शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन यातायात के लिए बंद रही। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा