लाइव न्यूज़ :

कश्मीर: अवंतिपोरा में एक हादसे में एयरफोर्स के दो जवानों की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 4, 2019 17:13 IST

जम्मू-कश्मीर के अवंतिपोरा में एक दुर्घटना में भारतीय वायुसेना के दो जवानों की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिण कश्मीर के अवंतिपोरा में दुर्घटना में वायुसेना के दो जवानों की गई जानअवंतिपोरा में है एयरफोर्स का ऑपरेशनल बेस, वायुसेना कराएगी हादसे की जांच

जम्मू-कश्मीर के अवंतिपोरा में एक दुर्घटना में भारतीय वायुसेना के दो जवानों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक दक्षिण कश्मीर के अवंतीपोरा में यह हादसा गुरुवार (4 अप्रैल) को हुआ। अवंतीपोरा में भारतीय वायुसेना का ऑपरेशनल बेस है। हादसे को लेकर एयरफोर्स जांच कराएगी। एएनआई के मुताबिक एक वाहन पर सवार होकर जवान जा रहे थे तभी अवंतिपोरा में हादसा हो गया।

बता दें कि हाल में सूत्रों के हवाले से खबर आई थी कि बीती 27 फरवरी वायुसेना का जो हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ था उस हादसे पर भी जांचकर्ताओं का शक गहरा रहा है। खबर के मुताबिक Mi17 V5 हेलिकॉप्टर के क्रैश होने से थोड़ी देर पहले इंडियन एयर डिफेंस मिसाइल दागी गई थी। हेलिकॉप्टर क्रैश को लेकर शक है कि कहीं वह इसी मिसाइल का शिकार तो नहीं हो गया। उस हादसे में वायुसेना के 6 जवानों और एक नागरिक की मौत हो गई थी।

गुरुवार को जवानों से जुड़ी एक और दिल दहलाने वाली खबर आई। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान 4 बीएसएफ जवान शहीद गए। यह मुठभेड़ राज्य के कांकेर इलाके में हो रही थी। सूत्रों के मुताबिक नक्सलियों ने धमकी दी थी कि लोकसभा चुनाव नहीं होने देंगे। वहीं, भारतीय सशस्त्रबलों के जवान जान पर खेलकर नक्सल प्रभावित इलाकों में व्यवस्था सुचारू करने में लगे हैं।

टॅग्स :इंडियन एयर फोर्सजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल