लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीरः आतंकवादियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़, लश्कर के तीन आतंकी ढेर, दो जवान भी घायल

By अभिषेक पारीक | Updated: July 1, 2021 08:12 IST

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में बुधवार को सुरक्षाबलों के साथ आतंकवादियों की मुठभेड़ हुई। जिसमें सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादियों को मार गिराया।

Open in App
ठळक मुद्देकुलगाम में आतंकवादियों से मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए। मारे गए आतंकवादियां का संबंध लश्कर ए तैयबा से बताया जा रहा है। गोली लगने से सेना के दो जवान भी मुठभेड़ में घायल हुए हैं। 

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में बुधवार को सुरक्षाबलों के साथ आतंकवादियों की मुठभेड़ हुई। जिसमें सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादियों को मार गिराया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, इस दौरान हुई गोलीबारी में सेना के दो जवान भी घायल हुए हैं। 

पुलिस के एक प्रवक्ता के मुताबिक, आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया सूचना मिलने के बाद पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और सेना ने संयुक्त रूप से कुलगाम जिले के चिमेर गांव में घेराबंदी और तलाशी अभियान की शुरुआत की गई। इसी दौरान वहां मौजूद आतंकवादियों ने संयुक्त दल पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई। 

कई घंटों तक चली मुठभेड़

उन्होंने बताया कि इस मुठभेड़ में शुरुआत में दो आतंकवादी मारे गए जबकि तीसरे आतंकवादी के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ कई घंटों तक चली, लेकिन अंत में वह भी मारा गया। 

लश्कर से जुड़े थे आतंकी

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गोलीबारी के दौरान घायल सेना के दो जवानों को एयरलिफ्ट करके श्रीनगर में स्थित सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान वसीम अहमद बंगरू निवासी कुलगाम, शाहनवाज अहमद निवासी शोपियां और जाकिर बशीर निवासी कुलगाम के रूप में हुई है। अधिकारी ने कहा कि ये तीनों प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयाब से जुड़े थे। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

भारत अधिक खबरें

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल